Tumm se Tumm Tak: अनु पर हुई ज़हरीले तानों की वर्षा! क्या मौत की दहलीज़ पर खडे आर्या को मौत के मुंह से खींच लाएगी, अनु की अटूट मोहब्बत?
Tumm se Tumm Tak: 'Zee TV' के सबसे चर्चित शो 'तुम से तुम तक' में आने वाला एपिसोड बहुत ही भावात्मक तनाव भरा होने वाला है। क्या मौत की दहलीज़ पर खडे आर्या को मौत के मुंह से खींच लाएगी, अनु की अटूट मोहब्बत?
Tumm se Tumm Tak 16th April 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
- अनु के प्यार की सबसे बड़ी परीक्षा!
- ज़िन्दगी और मौत के बीच जूझता आर्या!
Tumm se Tumm Tak: ‘Zee TV‘ के सबसे चर्चित शो ‘तुम से तुम तक‘ में आने वाला एपिसोड बहुत ही भावात्मक तनाव भरा होने वाला है क्योंकि कहानी अब भावुक और गंभीर मोड़ पर पहुँच चुकी है। अस्पताल में आर्या की जान खतरे में है जिसमें डॉक्टर ने बताया कि आर्या सिर्फ बीमार नहीं है बल्कि उन्हें हार्ट अटैक आया है क्योंकि उनके दिल की धमनियों में 80-85% ब्लॉकेज है।
Tumm se Tumm Tak Spoiler: आर्या की हालत नाज़ुक!
आर्या के परिवार वाले जाते हैं। सब के अंदर डर साफ़ तौर पर दिखाई देता है। गायत्री, हर्ष इस स्थिति को समझने की कोशिश करते हैं। अस्पताल के बाहर खड़ी अनु खुद को संभालने की कोशिश कर रही है, आर्या की इस हालत से वह पूरी तरह से हिल चुकी है किन्तु हार नहीं मान रही.. वह पुरे दिल से प्रार्थना कर रही है कि आर्या इस खतरे से जल्द ही सुरक्षित बाहर आ जाए।
अनु को झेलने पड़ रहे कड़वे ताने!
अनु और उसके परिवार वालों को दुनिया भर के ताने सुनने को मिलते हैं। पड़ोसी गुप्त रूप से गोपाल और पुष्पा को ताने देते हैं और कहते है कि उन्होंने क्या देखकर अनु का रिश्ता एक उम्रदराज व्यक्ति के साथ तय किया? उनके बोल, दिल को चीर देने वाले ताने हैं क्योंकि वे प्यार और व्यक्ति की सादगी और अच्छे न देखकर सिर्फ खतरा देख रहे हैं।
Tumm se Tumm tak 16th April written update: आलोचनाओं से जूझते गोपाल और पुष्पा!
गोपाल और पुष्पा बिलकुल चुप से हो जाते हैं। जिस फैसले पर उन्हें गर्व था, अब वह समाज के सामने सवाल बन चूका है। यह ट्रैक कहानी में दर्द भरी हक़ीक़त को जोड़ता है क्योंकि संकट में हमेशा सहारा नहीं मिलता, कभी-कभी आलोचनाओं से भी जूझना पड़ता है।
ज़िन्दगी और मौत से लड़ता आर्या!
दूसरी ओर, अस्पताल में चीज़ें तेज़ी से आगे बढ़ती हैं डॉक्टर सर्जरी की तैयारी करते हैं आर्या को अंदर ले जाया जाता है। बढ़ता हुआ तनाव, हर किसी के चेहरे पर साफ़ नज़र आता है और गुज़रता हुआ हर पल डरावना और भारी लगता है।
अनु के लिए, यह सिर्फ प्यार की परीक्षा ही नहीं बल्कि भरोसे की भी परीक्षा है। आर्या और राजीव से जुड़ा राज़, इस वक़्त गायब हो जाता है सिर्फ एक ही सच्चाई मायने रखती है वो है आर्या की सलामती।
इन्हें भी पढ़ें:
- Ganga Mai ki Betiyan: काली ने कौशल्या को किया बेनकाब! क्या गंगा और स्नेहा का कठोर फैसला फेर देगा, सिद्धू की उम्मीदों पर पानी?
- Standup Comedian Anudeep Katikala Arrested : समय रैना के बाद अब इस कॉमेडियन पर गिरी गाज! सुपरस्टार्स और उप मुख्यमंत्री का मजाक उड़ाना पड़ा महंगा, 1100 KM दूर से पुलिस ने किया गिरफ्तार

Facebook


