Vasudha Upcoming Twist: कांच की तरह बिखरा, करिश्मा का काला साम्राज्य! प्रभात को ज़िंदा देख चंद्रिका ने तोड़ी ख़ामोशी, क्या अब होगा करिश्मा का ‘द एंड’?

Vasudha Upcoming Twist: 'Zee TV' के सबसे पसंदीदा शो 'वसुधा' में आज का एपिसोड परिवार के लिए खुशियों की सौगात लेकर आता है, जहां पर प्रभात का अपने परिवार से मिलन हो जाता है..

Vasudha Upcoming Twist: कांच की तरह बिखरा, करिश्मा का काला साम्राज्य! प्रभात को ज़िंदा देख चंद्रिका ने तोड़ी ख़ामोशी, क्या अब होगा करिश्मा का ‘द एंड’?

Vasudha 2nd May 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @ZEE5

Modified Date: May 2, 2026 / 05:50 pm IST
Published Date: May 2, 2026 5:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • खुद अपने ही बिछाए जाल में फंस गई करिश्मा!
  • करिश्मा के काले कारनामों का हुआ पर्दाफाश!

Vasudha Upcoming Twist: Zee TV‘ के सबसे पसंदीदा शो ‘वसुधा‘ में आज का एपिसोड परिवार के लिए खुशियों की सौगात लेकर आता है। चौहान परिवार के लिए यह बेहद हैरान करने वाला और भावुक लम्हा है जहां पर प्रभात का अपने परिवार से मिलन हो जाता है।

Vasudha Spoiler: देव, वसुधा और मासा ने बदला भेष!

कई हफ़्तों की परेशानी और जद्दोजहद के बाद, सभी के लिए यह मिलन यादगार बन जाता है। प्रभात का पता लगाने के लिए देव और वसुधा ने दादी सा के साथ मिलकर भेष बदलने का साहसी फैसला किया, जिसके परिणामस्वरूप उनकी योजना सफल हुई और उनकी भेंट प्रभात से हुई।

प्रभात और परिवार का मिलन!

प्रभात तक पहुँचने का जोखिम भरा मिशन सफल तो रहा किन्तु नियति का खेल देखिए, मुसीबत को तब बढ़ गई, जब प्रभात ने उन्हें करिश्मा के द्वारा भेजे आदमी समझकर, पहचानने से इनकार कर दिया। फिर, एक ऐसा मोड़ आता है जो कहानी का रुख ही मोड़ देता है। प्रभात के कानों में, उसका नाम लेकर पुकारती हुई, माँ की आवाज़ सुनाई देती है। वह पीछे मुड़ते ही, उसके परिवार को सामने खड़ा हुआ पाता है।

Vasudha: करिश्मा के झूठ का हुआ पर्दाफाश!

यह मंज़र देखकर, प्रभात की आँखों में आँसू आ जाते हैं और अपनो से गले लगते ही वह फफक पड़ता है। अपने परिश्रम को सार्थक होते देख, देव और वसुधा की आँखों में भी आंसू आ जाते हैं। करिश्मा ने न सिर्फ उसकी मृत्यु की मनगढ़ंत कहानी रची, बल्कि परिवार के खिलाफ़ परेशान करने वाली बातें फैलाकर उसे मानसिक तौर पर तोड़ने की कोशिश भी की गई।

यहां से शुरू हुआ युद्ध का आगाज़!

प्रभात के ज़िंदा होने का सच जानकर, उसका ‘अंतिम संस्कार’ कर चुके चौहान परिवार में सदमे के साथ-साथ गुस्सा भी साफ़ तौर पर नज़र आता है साथ ही प्रभात की वापसी, परिवार वालो के लिए शक्ति बनकर आई है। दूसरी ओर, चंद्रिका की तबीयत को लेकर चिंता अभी भी बरकरार है किन्तु उसके ज़िंदा होने और सही सलामत घर वापसी की खबर, शायद चंद्रिका को सदमे से बाहर निकाल सकती है।

अब करिश्मा के झूठ का परदाफाश करने और उसे अंजाम तक पहुँचाने के लिए, अब पूरा परिवार एकजुट हो चूका है।

अब आने वाले एपिसोड के जरिए इंसाफ की कहानी आगे बढ़ेगी, जहां देव और वसुधा अपनी अगली योजना को अंजाम देंगे। अब कहानी अपने जबरदस्त मोड़ पर आ चुकी है जहां यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि जब करिश्मा के सामने सच आएगा, तब वह कैसे रिएक्ट करेगी और क्या वह इस संकट से बचने का कोई ज़रिया ढूंढ पाएगी?

सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि प्रभात को ज़िंदा देख, क्या चंद्रिका तोड़ेगी अपनी ख़ामोशी?

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.