Maharashtra 12th Board Results: 12वीं बोर्ड के परिणाम हुए घोषित, 89.79 प्रतिशत छात्र हुए पास, लड़कियों ने फिर लड़कों को पछाड़ा
महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं के नतीजे घोषित किए, लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया
Maharashtra 12th Board Results/Image Credit: IBC24.in
- MSBSHSE ने कक्षा 12वीं (HSC) की परीक्षा के परिणाम घोषित किए।
- इसमें कुल 89.79 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।
- एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारते हुए लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया।
Maharashtra 12th Board Results: पुणे: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने शनिवार को कक्षा 12वीं (HSC) की परीक्षा के परिणाम घोषित किए, जिसमें कुल 89.79 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। राज्यव्यापी परिणामों में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारते हुए लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। छात्र Mahahsscboard.in, hscresult.mkcl.org वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं।
12,86,843 छात्र हुए पास
बोर्ड के अध्यक्ष त्रिगुण कुलकर्णी द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार, लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.15 रहा, जबकि 86.80 प्रतिशत लड़के सफल हुए। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (HSC) परीक्षा के लिए कुल 14,44,713 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 14,33,058 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 12,86,843 छात्र उत्तीर्ण हुए। (Maharashtra 12th Board Results) यह परीक्षा फरवरी और मार्च में आयोजित की गई थी।
कोंकण संभाग रहा टॉप पर
Maharashtra 12th Board Results: कोंकण संभाग 94.14 प्रतिशत बच्चों के उत्तीर्ण होने के साथ शीर्ष पर रहा, वहीं लातूर संभाग 84.14 प्रतिशत के साथ सबसे निचले पायदान पर रहा। कुलकर्णी ने बताया कि संकायवार प्रदर्शन में विज्ञान संकाय का परिणाम सबसे बेहतर 96.44 प्रतिशत रहा। वहीं, वाणिज्य संकाय में 87.03 प्रतिशत, (Maharashtra 12th Board Results) व्यावसायिक पाठ्यक्रम में 82.74 प्रतिशत, आईटीआई में 81.78 प्रतिशत और कला संकाय में 78.02 प्रतिशत छात्र सफल रहे।
इन्हे भी पढ़ें:-
- CM Pushkar Singhn Dhami: राज्य सचिवालय में CM पुष्कर सिंह धामी की अहम बैठक, की विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, दिए जरूरी दिशा-निर्देश
- IED Blast In Kanker: DRG के 3 जवान हुए शहीद, डी माइनिंग ऑपरेशन के दौरान हुआ हादसा, छत्तीसगढ़ के इस जिले में मची अफरा-तफरी
- Diljit Dosanjh Controversy : ‘जितने झंडे दिखाने हैं दिखाओ’,बीच कॉन्सर्ट में इस वजह से भड़के दिलजीत दोसांझ, मंच से हेटर्स को दी खुली चुनौती

Facebook


