Sidhi Crime News:दोस्तों के साथ मिलकर बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ किया ऐसा काम, पुलिस से बचने के लिए अपनाई ये तरकीब, लेकिन हो गया भंडाफोड़
सीधी में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी …

Sidhi Crime News
- सीधी ज़िले में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया।
- दो आरोपियों को भोपाल और गुजरात के बड़ौदा से गिरफ्तार किया गया।
- दो आरोपी अभी भी फरार हैं; गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम।
सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी ज़िले में पुलिस ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम देने वाले आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस ने फरार आरोपियों में से दो आरोपियों को भोपाल और गुजरात के बड़ौदा से गिरफ्तार किया है, वहीं इस घटना में शामिल दो आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग के चलते हुआ। जमोडी थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिक के साथ उसके प्रेमी सहित तीन अन्य साथियों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। प्रेमी द्वारा लड़की से बातचीत की जा रही थी और उसने नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर अपने किराए के कमरे में बुलाया। कमरे में पहले से मौजूद अन्य तीन दोस्तों ने भी बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
मामला दर्ज होते ही आरोपी फरार
इस घटना की शिकायत दर्ज होते ही सभी आरोपी भाग गए। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सीधी, संतोष कोरी, ने एक एसडीओपी, एक डीएसपी, पांच थानों का बल एवं साइबर सेल पुलिस को लगाया। इस अभियान में पुलिस ने एक आरोपी को गुजरात के बड़ौदा से और दूसरे आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार किया। वहीं, दो आरोपी अभी भी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक नाबालिक भी शामिल है।
इन्हें भी पढ़ें :-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह मामला सीधी ज़िले के जमोडी थाना क्षेत्र का है।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Sidhi Minor Sexual Assault Case: Two Arrested, Two Still on the Run, Reward Announced
सीधी
और भी पढ़ें ›
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर
30 Sept 2026 | 3:59 pmसीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
30 Sept 2026 | 2:53 pm
Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब
30 Sept 2026 | 2:19 pm
Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत
30 Sept 2026 | 2:09 pm
Ujjain Chakubazi News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, चाकूबाजी से पूरे इलाके में मचा हड़कंप
30 Sept 2026 | 1:53 pm