फीफा विश्व कप फाइनल के लिए 7,380 डॉलर के करीब 1,200 टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध

फीफा विश्व कप फाइनल के लिए 7,380 डॉलर के करीब 1,200 टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध

फीफा विश्व कप फाइनल के लिए 7,380 डॉलर के करीब 1,200 टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध
Modified Date: July 10, 2026 / 09:36 pm IST
Published Date: July 10, 2026 9:36 pm IST

न्यूयॉर्क, 10 जुलाई (एपी) फीफा ने शुक्रवार को न्यू जर्सी के ईस्ट रदरफोर्ड स्थित मेटलाइफ स्टेडियम में 19 जुलाई को होने वाले विश्व कप फाइनल के लिए दो श्रेणी (कैटेगरी-2) के लगभग 1,200 टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध कराए। इन टिकटों की कीमत 7,380 अमेरिकी डॉलर प्रति टिकट रखी गई है।

फीफा की अंतिम समय की टिकट बिक्री वेबसाइट पर कुछ समय पहले तक इस मुकाबले के टिकट ‘सोल्ड आउट’ (बिके हुए) दिखाए जा रहे थे। लेकिन इस पर कुल 1,178 सीटें उपलब्ध थीं। ये सीटें स्टेडियम के ऊपरी हिस्से में पांच सेक्शन में थीं।

फीफा निचले हिस्से में श्रेणी एक (कैटेगरी-1) के 68 प्रीमियम टिकट भी बेच रहा था जिनकी कीमत 19,995 डॉलर से 32,970 डॉलर के बीच थी।

इसके अलावा ट्रॉफी लाउंज और ट्रॉफी लाउंज प्लस हॉस्पिटैलिटी पैकेज के टिकट भी उपलब्ध थे जिनकी कीमत क्रमशः 34,500 डॉलर और 32,500 डॉलर थी। इन पैकेज में भोजन और पेय भी शामिल हैं।

विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था ने यह स्पष्ट नहीं किया कि अतिरिक्त टिकट अचानक बिक्री के लिए कैसे उपलब्ध हुए। इस संबंध में पूछे गए सवाल का फीफा ने तत्काल कोई जवाब नहीं दिया।

एपी नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में