Anganwadi Workers Honorarium Hike: आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में होगा बड़ा इजाफा!.. कल CM लेंगे प्रदेशव्यापी सम्मेलन में हिस्सा, करेंगे सम्बोधित
मुख्यमंत्री का अयोध्या में कुल करीब दो घंटे 15 मिनट का कार्यक्रम प्रस्तावित है। दौरे के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सम्मेलन के साथ धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं। संभावना जताई जा रही है कि, सीएम इस सम्मलेन में प्रदेशभर के लाखो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के लिए बड़ा ऐलान कर सकते है।
Anganwadi Workers Honorarium Hike || Image- IBC24 News File
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की उम्मीद
- CM योगी अयोध्या में सम्मेलन को संबोधित करेंगे
- प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में कार्यकर्ता होंगे सम्मानित
Anganwadi Workers Honorarium Hike: अयोध्या: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अयोध्या दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में शामिल होंगे। सीएम योगी राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और उन्हें सम्मानित भी करेंगे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
हेलीकॉप्टर से अयोध्या धाम जायेंगे सीएम योगी
राज्य सरकार की तरफ से तय कार्यक्रम के मुताबिक़ मुख्यमंत्री योगी मंगलवार दोपहर 2:50 बजे राजकीय इंटर कॉलेज के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक राजकीय इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:10 बजे हेलीकॉप्टर से अयोध्या धाम के लिए रवाना होंगे। उनका हेलीकॉप्टर करीब 4:15 बजे राम कथा पार्क हेलीपैड पहुंचेगा।
हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में करेंगे दर्शन
Anganwadi Workers Honorarium Hike: अयोध्या धाम पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम 4:25 बजे हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचेंगे। यहां वह दर्शन और पूजन करेंगे। इसके बाद शाम 4:45 बजे मुख्यमंत्री राम जन्मभूमि परिसर पहुंचेंगे और रामलला के दर्शन एवं पूजन करेंगे। दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:05 बजे हेलीकॉप्टर के जरिए अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
मुख्यमंत्री का अयोध्या में कुल करीब दो घंटे 15 मिनट का कार्यक्रम प्रस्तावित है। दौरे के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सम्मेलन के साथ धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं। संभावना जताई जा रही है कि, सीएम इस सम्मलेन में प्रदेशभर के लाखो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के लिए बड़ा ऐलान कर सकते है। कार्यकर्ताओं को सबसे बड़ी उम्मीद उनके मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर है।
इन्हें भी पढ़ें:
दिल्ली में जिस बस में हुआ छात्रा से कथित दुष्कर्म, उसके तीन माह में हो चुके हैं 12 चालान
विश्व पैरा तीरंदाजी सीरिज: शीतल फाइनल में, सरिता कांस्य पदक के प्लेआफ में
आरबीएल बैंक विदेशी निवेशकों से बॉन्ड जारी कर एक अरब डॉलर जुटाएगा
एमपीएससी परीक्षा प्रश्नपत्र लीक: अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, राकांपा (शप) और कांग्रेस का समर्थन

Facebook


