Pension And DA Arrears News: कर्मचारियों को इतने किस्तो में मिलेगा बकाया DA एरियर्स.. 15% बढ़ी पेंशनरों की पेंशन राशि, लीव एनकैशमेंट को लेकर भी सरकार का बड़ा फैसला
कर्मचारियों को इतने किस्तो में मिलेगा बकाया DA एरियर्स.. DA Arrears Paid in 2 Installments And Pension Amount Increase
अमरावतीः Pension Amount Increase त्योहारी सीजन में सरकारी कर्मचारियों को एक बार फिर बड़ा तोहफा मिला है। आंध्र प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए खजाना खोल दिया है। सरकार ने 12वें वेतन आयोग (PRC) के गठन को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा दो लंबित महंगाई भत्ते (DA) की किस्तें जारी करेगी। इसके अलावा जनवरी 2027 से पेंशन में बढ़ोतरी की जाएगी। राज्य के कर्मचारी लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार सरकार ने उन्हें तोहफा दे दिया है।
Pension Amount Increase मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सरकारी कर्मचारियों के वेतन में संशोधन के लिए 12वें वेतन संशोधन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। यह कमीशन 1 जुलाई 2023 से बनना था, लेकिन इसमें विलंब हो गया था। अब सरकार ने इसके गठन को मंजूरी दे दी है। सरकार ने दो लंबित महंगाई भत्ते की किश्तें जारी करने का फैसला किया है। इनका भुगतान 1 अक्टूबर 2026 की सैलरी के साथ किया जाएगा।ये दोनों किश्तें 1 जुलाई 2024 और 1 जनवरी 2025 से बकाया हैं। यानी कर्मचारियों को एक साथ इन दोनों किश्तों का DA मिलेगा। सरकार के आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री द्वारा घोषित इन फैसलों से सरकारी खजाने पर हर साल करीब 2,880 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए काम करती रहेगी और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए व्यावहारिक कदम उठाए जाएंगे।
जनवरी 2027 से बुजुर्ग पेंशनरों को अतिरिक्त पेंशन (Pension Amount Increase)
सरकार ने पेंशनभोगियों के लिए भी बड़ा ऐलान किया है। जनवरी 2027 से उम्र के आधार पर पेंशन में अतिरिक्त राशि दी जाएगी। 70 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनरों को 10 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन मिलेगी। वहीं 75 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनरों को 15 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन दी जाएगी। इसके अलावा वर्ष 2022 की सरेंडर लीव की राशि कर्मचारियों के खातों में संक्रांति पर्व तक जमा करने की बात कही गई है।
- DSP Transfer Order List Today: त्योहारों से पहले पुलिस महकमे में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, डीएसपी-SDPO स्तर के तीन दर्ज से अधिक अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट
- Delhi Building Collapse Case Update: सत्य निकेतन हादसे में अब तक 7 की मौत, पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक को लिया हिरासत में, हादसे के बाद से था फरार
- Bhupesh Baghel Devendra Yadav Controversy: ‘भूपेश से तकरार…सिंहदेव-महंत बने देवेंद्र के नए यार’ एक ही कार में तीनों का वीडियो वायरल होते ही अजय चंद्राकर ने विपक्ष पर फिर फोड़ा गुटबाजी का बम
- EPFO Update: PF Transfer में बार-बार आ रही दिक्कत? घर बैठे मिनटों में इस छोटी गलती को ऐसे करें ठीक, जानिए पूरा प्रोसेस
- Nisar Wayanad Passes Away: इस मशहूर भारतीय सिंगर का दुबई में हुआ निधन, 44 साल की उम्र में ही दुनिया को कहा अलविदा, म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर
- Diwali Gift for MLA: दिवाली से पहले विधायकों के आए अच्छे दिन, मिलेगी नई कार…मेंटेनेंस के लिए हर महीने 75000 रुपए भी, हो गया ऐलान

Facebook


