अभिषेक शर्मा का शतक, भारत ने इंग्लैंड को दिया 248 रन का लक्ष्य
अभिषेक शर्मा का शतक, भारत ने इंग्लैंड को दिया 248 रन का लक्ष्य
मुंबई, दो फरवरी (भाषा) भारत ने अभिषेक शर्मा की 54 गेंद में 135 रन की तेजतर्रार पारी से रविवार को यहां पांच मैचों की श्रृंखला के आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय में इंग्लैंड के खिलाफ नौ विकेट पर 247 रन बनाये।
भारत पहले ही श्रृंखला में 3-1 की अजेय बढ़त बना चुका है।
अभिषेक शर्मा ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 13 छक्के और सात चौके जड़े। शिवम दुबे ने भी 13 गेंद में 30 रन बनाये।
इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स ने चार ओवर में 38 रन देकर तीन विकेट लिये।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता

Facebook


