BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Abhishek Sharma Hospitalise: T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को बड़ा झटका! अभिषेक शर्मा हुए अस्पताल में भर्ती, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले बढ़ी टेंशन!

Abhishek Sharma Hospitalise: T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को बड़ा झटका! अभिषेक शर्मा हुए अस्पताल में भर्ती, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले बढ़ी टेंशन!

Abhishek Sharma Hospitalise

Abhishek Sharma Hospitalise

tikesh Kumar
Published: 11 Feb 2026 | 8:31 amModified: 11 Feb 2026 | 8:33 am
HIGHLIGHTS
  1. T20 वर्ल्ड कप में इंडिया की टेंशन बढ़ी
  2. स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती
  3. पेट के इंफेक्शन से जूझ रहे अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma Hospitalise: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है। भारतीय टीम के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिषेक के पेट में गंभीर इंफेक्शन बताया जा रहा है जिसके चलते उनका नामीबिया के खिलाफ खेलना लगभग नामुमकिन माना जा रहा है।

टीम इंडिया को बड़ा झटका! (T20 World Cup 2026)

Abhishek Sharma Hospitalise: भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना दूसरा मुकाबला 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ खेलना है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होगा। लेकिन अभिषेक शर्मा की मौजूदा हालत को देखते हुए उनके प्लेइंग इलेवन में शामिल होने पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। दरअसल 7 फरवरी को USA के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले के दौरान ही अभिषेक की तबीयत ठीक नहीं थी। बताया गया कि तेज बुखार के बावजूद उन्होंने वह मैच खेला, जिसके बाद उनकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई। उस मुकाबले में अभिषेक गोल्डन डक पर आउट हो गए थे और इसके बाद वे न तो डगआउट में नजर आए और न ही फील्डिंग करते दिखे। उनकी जगह संजू सैमसन ने फील्डिंग की थी। मैच के बाद अभिषेक हैंडशेक के लिए भी मैदान पर नहीं आए, जिससे उनकी तबीयत को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं।

मैच से पहले अस्पताल पहुंचे अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma Health Update)

Abhishek Sharma Hospitalise: इतना ही नहीं उस मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह भी बीमार थे जबकि वॉशिंगटन सुंदर टीम के साथ मौजूद नहीं थे। ऐसे हालात में टीम के लिए ड्रिंक्स सर्व करने की जिम्मेदारी कुलदीप यादव और फील्डिंग कोच टी. दिलीप ने संभाली। 10 फरवरी को टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में भी अभिषेक शर्मा नजर नहीं आए। टीम मैनेजमेंट की ओर से तब यह कहा गया कि उन्हें पेट से जुड़ी समस्या है। हालांकि, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक को पेट में इंफेक्शन हुआ है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रेयान डेस काटे ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि अभिषेक को पेट को लेकर कुछ शिकायतें हैं और उम्मीद है कि वह अगले दो दिनों में फिट हो सकते हैं। लेकिन प्रैक्टिस सेशन में उनकी गैरमौजूदगी और संजू सैमसन का जोर-शोर से बल्लेबाजी अभ्यास करना इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि नामीबिया के खिलाफ अभिषेक का खेलना मुश्किल है।

यह भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: अभिषेक शर्मा को पेट में गंभीर इंफेक्शन की शिकायत है, जिसके चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Abhishek Sharma Hospitalise

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी में स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास

भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी में स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास

02 Oct 2026 | 7:30 am
जर्मनी के कोच के तौर पर क्लोप ने पहली बार चखा जीत का स्वाद, रोनाल्डो के बिना पुर्तगाल ने बढ़ाए कदम

जर्मनी के कोच के तौर पर क्लोप ने पहली बार चखा जीत का स्वाद, रोनाल्डो के बिना पुर्तगाल ने बढ़ाए कदम

02 Oct 2026 | 7:20 am
खबर एशियाड तीरंदाजी भारत दो

खबर एशियाड तीरंदाजी भारत दो

02 Oct 2026 | 7:17 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
चीन को हराकर भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में

चीन को हराकर भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में

02 Oct 2026 | 6:34 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am