अभिषेक का अर्धशतक, सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाए छह विकेट पर 219 रन

Ads

अभिषेक का अर्धशतक, सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाए छह विकेट पर 219 रन

  •  
  • Publish Date - April 11, 2026 / 05:21 PM IST,
    Updated On - April 11, 2026 / 05:21 PM IST

मुल्लांपुर, 11 अप्रैल (भाषा) सनराइजर्स हैदराबाद ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (74 रन) के अर्धशतक और ट्रेविस हेड के साथ पहले विकेट के लिए 50 गेंद में 120 रन की साझेदारी की बदौलत शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ छह विकेट पर 219 रन का स्कोर खड़ा किया।

अभिषेक ने 28 गेंद की पारी में पांच चौके और आठ छक्के जड़े। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हेड ने 38 रन, हेनरिक क्लासेन ने 39 रन और ईशान किशन ने 27 रन का योगदान दिया।

पंजाब किंग्स के लिए शशांक सिंह और अर्शदीप सिंह ने दो दो विकेट लिए जबकि जेवियर बार्टलेट को एक विकेट मिला।

भाषा नमिता

नमिता