कीनिया लेडीज गोल्फ में अदिति अशोक को छह शॉट की बढत
कीनिया लेडीज गोल्फ में अदिति अशोक को छह शॉट की बढत
नैरोबी, पांच फरवरी ( भाषा ) भारत की अदिति अशोक ने चौथा लेडीज यूरोपीय टूर खिताब जीतने की ओर कदम बढा दिया जब उन्होंने मैजिकल कीनिया लेडीज ओपन के आखिरी दौर से पहले बोगीरहित चार अंडर 69 स्कोर करके छह शॉट की बढत बना ली ।
दो बार की ओलंपियन अदिति ने पांचवें और छठे होल पर लगातार बर्डी किये । उन्होंने आठवें और 12वें होल पर फिर बर्डी लगाकर कुल 13 अंडर पार स्कोर किया ।
अवनि प्रशांत 73 के स्कोर के साथ संयुक्त 19वें और अमनदीप द्राल संयुक्त 53वें स्थान पर है ।
भाषा
मोना
मोना

Facebook


