डेविस कप : दक्षिण कोरिया में दूसरे दौर का क्वालीफायर खेलेगा भारत

डेविस कप : दक्षिण कोरिया में दूसरे दौर का क्वालीफायर खेलेगा भारत

डेविस कप : दक्षिण कोरिया में दूसरे दौर का क्वालीफायर खेलेगा भारत
Modified Date: August 8, 2026 / 03:22 pm IST
Published Date: August 8, 2026 3:22 pm IST

नयी दिल्ली, आठ अगस्त (भाषा) दक्षिण कोरिया 18 और 19 सितंबर को भारत के खिलाफ डेविस कप दूसरे दौर के क्वालीफायर की मेजबानी करेगा ।

भारत इस समय डेविस कप रैंकिंग में 19वें और कोरिया 16वें स्थान पर है । कोरिया का भारत के खिलाफ जीत हार का रिकॉर्ड 6 . 5 का है ।

भारतीय टीम का चयन 10 अगस्त को किया जायेगा ।

दोनों टीमों के बीच पिछला मुकाबला एक दशक पहले हुआ था जब भारत ने चंडीगढ में एशिया ओशियाना ग्रुप एक के मुकाबले में 4 . 1 से जीत दर्ज की थी ।

दूसरे दौर में विजयी रहने वाली टीम नवंबर में होने वाले अंतिम आठ मुकाबले में जगह बनायेगी ।

कोरिया 2022 और 2023 में 16 टीमों के डेविस कप फाइनल में पहुंच चुका है ।

भाषा मोना पंत

पंत


लेखक के बारे में