अदिति अर्कानसास चैम्पियनशिप में कट से चूकीं

अदिति अर्कानसास चैम्पियनशिप में कट से चूकीं

अदिति अर्कानसास चैम्पियनशिप में कट से चूकीं
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: September 25, 2022 7:20 pm IST

रोजर्स (अमेरिका), 25 सितंबर (भाषा) भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक ने वालमार्ट एनडब्ल्यू अर्कानसास चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में अपने कार्ड में सुधार करते हुए चार अंडर 67 का स्कोर बनाया लेकिन यह उन्हें कट में पहुंचाने के लिये काफी नहीं था।

बेंगलुरू की 24 साल की खिलाड़ी अदिति ने 10वें होल से शुरूआत करते हुए 11वें से 15वें होल में पांच में से चार में बर्डी लगायी।

बचे हुए 12 होल में उन्होंने दो बर्डी लगायी और दो बोगी कर बैठीं लेकिन पहले दिन दो ओवर 73 के निराशाजनक कार्ड से उनका कुल स्कोर दो अंडर रहा जिससे वह दो शॉट से कट लाइन से पिछड़ गयीं।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में