अफगानिस्तान ने पीएनजी केा सात विकेट से हराया, सुपर आठ में पहुंचे

अफगानिस्तान ने पीएनजी केा सात विकेट से हराया, सुपर आठ में पहुंचे

अफगानिस्तान ने पीएनजी केा सात विकेट से हराया, सुपर आठ में पहुंचे
Modified Date: June 14, 2024 / 10:13 am IST
Published Date: June 14, 2024 10:13 am IST

तारोबा (त्रिनिदाद), 14 जून (भाषा) फजलहक फारूकी और नवीन उल हक की धारदार गेंदबाजी से अफगानिस्तान ने यहां पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) को सात विकेट से हराकर टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में जगह बनाई।

तीन मैच में तीन जीत से छह अंक के साथ अफगानिस्तान ग्रुप सी से सुपर आठ में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बनी। सहमेजबान वेस्टइंडीज (छह अंड) पहले ही अगले दौर में जगह बना चुका है। इसके साथ ही 2021 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने वाला न्यूजीलैंड प्रतियोगिता से बाहर हो गया। न्यूजीलैंड ने लगातार दो मैच गंवाए हैं।

फारूकी (16 रन पर तीन विकेट) और नवीन (चार रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने पीएनजी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 95 रन पर सिमट गई।

इसके जवाब में अफगानिस्तान ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए 15.1 ओवर में तीन विकेट पर 101 रन बनाकर जीत दर्ज की। गुलबदिन नैब ने 36 गेंद में नाबाद 49 रन की पारी खेलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।

भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में