अपने अंदर के बच्चे को जगाकर दबाव से निपटते हैं इंग्लैंड के कोच ट्यूशेल

अपने अंदर के बच्चे को जगाकर दबाव से निपटते हैं इंग्लैंड के कोच ट्यूशेल

अपने अंदर के बच्चे को जगाकर दबाव से निपटते हैं इंग्लैंड के कोच ट्यूशेल
Modified Date: July 15, 2026 / 09:45 am IST
Published Date: July 15, 2026 9:45 am IST

अटलांटा, 15 जुलाई (एपी) इंग्लैंड के कोच थॉमस ट्यूशेल ने विश्व कप फुटबॉल में दबाव से निपटने के लिए नायाब नुस्खा अपनाया। उन्होंने अपने अंदर के बच्चे को जगाया जिसके लिए उन्हें केवल एक साइकिल, एक पार्किंग और एक आइसक्रीम की जरूरत पड़ी।

इंग्लैंड और लियोनेल मेस्सी की अर्जेंटीना के बीच विश्व कप सेमीफाइनल से पहले ट्यूशेल ने कहा कि वह अपने अंदर के बच्चे से फिर से जुड़कर सहज महसूस करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कभी-कभी आप बस साइकिल पर निकल पड़ते हैं और फिर आपको बस एक बड़ी पार्किंग चाहिए होती है। हाथ में आइसक्रीम लिए 15 मिनट साइकिल पर बिताने के बाद आपको लगता है कि आप 15 साल के बच्चे बन गए हैं।’’

ट्यूशेल ने कहा, ‘‘अगर आप गर्मियों की किसी शाम में 15 मिनट आइसक्रीम का आनंद लेते हैं और बचपन के उस खूबसूरत अहसास से फिर से जुड़ जाते हैं जो हम सभी के अंदर छिपा होता है। कभी-कभी बस इतना ही करना काफी होता है।’’

जर्मनी के रहने वाले ट्यूशेल को 2024 में इंग्लैंड का कोच नियुक्त किया गया था। इंग्लैंड ने अपना एकमात्र विश्व कप 1966 में जीता था।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में