अल्बा के दो गोल से हैदराबाद एफसी ने केरल ब्लास्टर्स को हराया

अल्बा के दो गोल से हैदराबाद एफसी ने केरल ब्लास्टर्स को हराया

अल्बा के दो गोल से हैदराबाद एफसी ने केरल ब्लास्टर्स को हराया
Modified Date: November 7, 2024 / 10:27 pm IST
Published Date: November 7, 2024 10:27 pm IST

कोच्चि, सात नवंबर (भाषा) हैदराबाद एफसी ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए बृहस्पतिवार को यहां इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मैच में केरल ब्लास्टर्स को 2-1 से हरा दिया।

मेजबान टीम ने अच्छी शुरुआत करते हुए जीजस जिमेनेज के गोल की बदौलत बढ़त बनाई लेकिन हैदराबाद एफसी ने आंद्रेई अल्बा के दो गोल की मदद से मौजूदा सत्र की दूसरी जीत दर्ज की।

केरल ब्लास्टर्स एफसी की यह लगातार दूसरी हार है।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता


लेखक के बारे में