अल्कारेज स्विस इंडोर टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में

अल्कारेज स्विस इंडोर टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में

अल्कारेज स्विस इंडोर टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: October 27, 2022 11:43 am IST

बासेल, 27 अक्टूबर (एपी) शीर्ष वरीय कार्लोस अल्कारेज ने बुधवार को यहां बोटिक वान डि जेंडशुल्प को सीधे सेट में हराकर स्विस इंडोर टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

स्पेन के 19 साल के अल्कारेज ने दूसरे दौर के मुकाबले में 6-4, 6-2 से जीत दर्ज की। उन्होंने इस मुकाबले के दौरान 20 विनर लगाए जबकि सिर्फ नौ सहज गलतियां की।

तीसरे वरीय फेलिक्स ऑगर एलियासिम ने पहले दौर के मुकाबले में स्विट्जरलैंड के वाइल्ड कार्ड धारक मार्क एंड्रिया ह्युसलर को 6-7 (3), 6-4, 6-4 से शिकस्त दी।

सातवें वरीय एलेक्स डि मिनोर को 25वें वरीय होल्गर रूने ने 6-2, 7-5 से हराया।

आठवें वरीय लोरेंजो मुसेटी को भी स्पेन के 34 साल के अल्बर्ट रामोस विनोलास के खिलाफ 6-1, 3-6, 4-6 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

एपी सुधीर मोना

मोना


लेखक के बारे में