अल्काराज का कलाई की चोट के कारण फ्रेंच ओपन में खेलना संदिग्ध

अल्काराज का कलाई की चोट के कारण फ्रेंच ओपन में खेलना संदिग्ध

अल्काराज का कलाई की चोट के कारण फ्रेंच ओपन में खेलना संदिग्ध
Modified Date: April 21, 2026 / 10:14 am IST
Published Date: April 21, 2026 10:14 am IST

मैड्रिड, 21 अप्रैल (एपी) दो बार के मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज का दाहिनी कलाई में चोट के कारण फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में खेलना संदिग्ध है।

अल्काराज ने सोमवार को कहा कि अगले कुछ दिनों में उन्हें कुछ चिकित्सा परीक्षण कराने हैं जिसके बाद यह पता चल पाएगा कि वह एक महीने बाद होने वाले इस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में खेल पाएंगे या नहीं।

अल्काराज से जब पूछा गया कि क्या वह फ्रेंच ओपन में खेलेंगे, उन्होंने कहा, ‘‘देखते हैं। अगला मेडिकल टेस्ट काफी महत्वपूर्ण होगा।’’

स्पेन के इस खिलाड़ी ने मैड्रिड में लॉरियस पुरस्कार समारोह में भाग लिया और उनकी दाहिनी कलाई में पट्टी बंधी हुई थी। उन्होंने पिछले सप्ताह मैड्रिड ओपन से नाम वापस ले लिया था।

सात बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन अल्काराज ने स्पेनिश टेलीविजन चैनल टीवीई से कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि यह परीक्षण सफल हो। मैं बहुत धैर्य बनाए रखने की कोशिश कर रहा हूं। अगले कुछ दिनों में कुछ और परीक्षण होंगे और फिर हम देखेंगे कि चोट की स्थिति कैसी है और आगे क्या कदम उठाने होंगे।’’

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में