रूपा राव ने इंडियन एथलेटिक्स सीरीज में 100 और 200 मीटर दौड़ का स्वर्ण जीता
रूपा राव ने इंडियन एथलेटिक्स सीरीज में 100 और 200 मीटर दौड़ का स्वर्ण जीता
वारंगल, 18 अगस्त (भाषा) कर्नाटक की पी रूपा राव ने मंगलवार को यहां इंडियन एथलेटिक्स सीरीज के 13वें चरण में महिला 100 और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर फर्राटा दौड़ का दोहरा खिताब जीता।
रूपा ने 100 मीटर दौड़ में 11.74 सेकेंड के समय के साथ आसानी से जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने 200 मीटर में भी 23.93 सेकेंड का समय निकालकर एक और शानदार जीत हासिल की।
महाराष्ट्र के अजय खाड़े प्रतियोगिता के सबसे तेज पुरुष एथलीट रहे। उन्होंने 100 मीटर दौड़ 10.44 सेकेंड में पूरी की।
भाषा सुधीर आनन्द
आनन्द

Facebook


