अल्काराज कलाई की चोट के कारण विंबलडन से हटे

अल्काराज कलाई की चोट के कारण विंबलडन से हटे

अल्काराज कलाई की चोट के कारण विंबलडन से हटे
Modified Date: May 19, 2026 / 09:21 pm IST
Published Date: May 19, 2026 9:21 pm IST

लंदन, 19 मई (एपी) दो बार के विंबलडन चैंपियन कार्लोस अल्काराज ने मंगलवार को घोषणा की कि कलाई की चोट के कारण वह अगले महीने होने वाले विंबलडन टूर्नामेंट से हट रहे हैं।

अल्काराज पिछले महीने बार्सिलोना ओपन के दौरान दाहिनी कलाई में चोटिल हो गए थे। वह इस सप्ताहांत से शुरू होने वाले फ्रेंच ओपन से भी पहले ही नाम वापस ले चुके हैं। उन्होंने पिछले दो वर्षों में यह क्ले-कोर्ट टूर्नामेंट जीता था।

अल्काराज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “मेरी रिकवरी अच्छी चल रही है और मैं काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं, लेकिन दुर्भाग्य से मैं अभी भी खेलने के लिए तैयार नहीं हूं।”

अल्काराज ने साल की शुरुआत ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर की और टेनिस में चारों प्रमुख खिताब जीतने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष खिलाड़ी बन गए।

अल्काराज ने 2023 और 2024 में लगातार दो बार ग्रास-कोर्ट ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। उन्होंने दोनों फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराया था। पिछले साल फाइनल में उन्हें यानिक सिनर से हार का सामना करना पड़ा था।

स्पेन के इस खिलाड़ी ने विंबलडन और लंदन के क्वींस क्लब में होने वाले वार्मअप टूर्नामेंट में हिस्सा न ले पाने पर कहा, “ये दोनों टूर्नामेंट मेरे लिए बेहद खास हैं और मुझे इनकी कमी बहुत खलेगी।”

एपी आनन्द सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में