अल्कराज और सिटसिपास मैड्रिड ओपन के क्वार्टर फाइनल में

अल्कराज और सिटसिपास मैड्रिड ओपन के क्वार्टर फाइनल में

अल्कराज और सिटसिपास मैड्रिड ओपन के क्वार्टर फाइनल में
Modified Date: May 3, 2023 / 11:32 am IST
Published Date: May 3, 2023 11:32 am IST

मैड्रिड, तीन मई (एपी) कार्लोस अल्कराज ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए अलेक्जेंडर ज्वेरेव को सीधे सेटों में हराकर मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरी वरीयता प्राप्त दानिल मेदवेदेव और आंद्रे रूबलेव के इस क्ले कोर्ट टूर्नामेंट के चौथे दौर में उलटफेर का शिकार बनने के बाद अल्कराज ने 13वीं वरीयता प्राप्त ज्वेरेव को आसानी से 6-1 6-2 से पराजित किया।

चौथी वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सिटसिपास ने भी बर्नबे जपाटा मिरालेस को 6-3, 6-1 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। महिला वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका तीन सेटों में मेयर शेरिफ को हराकर अंतिम चार में पहुंच गईं।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन सबालेंका ने मिस्र की खिलाड़ी को 2-6, 6-2, 6-1 से हराया। उनका अगला मुकाबला नौवीं वरीयता प्राप्त मारिया सकारी से होगा, जिन्होंने इरीना-कैमेलिया बेगू को 6-7(3) 6-4 6-2 से हराया।

एपी पंत

पंत


लेखक के बारे में