अमनदीप एस्ट्रेला डैम लेडीज ओपन गोल्फ में संयुक्त 38वें स्थान पर

अमनदीप एस्ट्रेला डैम लेडीज ओपन गोल्फ में संयुक्त 38वें स्थान पर

अमनदीप एस्ट्रेला डैम लेडीज ओपन गोल्फ में संयुक्त 38वें स्थान पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: July 8, 2022 4:18 pm IST

सिटगेस ( स्पेन ), आठ जुलाई ( भाषा ) भारत की अमनदीप द्राल एस्ट्रेला डैम लेडीज ओपन गोल्फ में इवन पार 72 का स्कोर करके संयुक्त 38वें स्थान पर हैं ।

उन्होंने एक डबल बोगी किया और दो बर्डी लगाये ।

भारत की नेहा त्रिपाठी ने बोगी के साथ शुरूआत करने के बाद वापसी की और एक ओवर 73 के स्कोर के साथ वह और वाणी कपूर संयुक्त 51वें स्थान पर हैं ।

त्वेसा मलिक ने पांच ओवर 77, दीक्षा डागर ने दो ओवर 74 और रिधिमा दिलावारी ने 78 का स्कोर किया ।

स्थानीय खिलाड़ी कारलोटा सिगांडा सात अंडर 65 के स्कोर के साथ शीर्ष पर हैं ।

भाषा मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में