Geetanjali Angmo On Sonam Wangchuk: अब मेदांता शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, HC के फैसले पर पत्नी की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, बताया अनशन जारी रहेगा या नहीं

Geetanjali Angmo On Sonam Wangchuk: अब मेदांता शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, HC के फैसले पर पत्नी की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, बताया अनशन जारी रहेगा या नहीं

Geetanjali Angmo On Sonam Wangchuk: अब मेदांता शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, HC के फैसले पर पत्नी की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, बताया अनशन जारी रहेगा या नहीं

Geetanjali Angmo On Sonam Wangchuk: अब मेदांता शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, HC के फैसले पर पत्नी की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, बताया अनशन जारी रहेगा या नहीं /image: Social Media

Modified Date: July 21, 2026 / 03:58 pm IST
Published Date: July 21, 2026 3:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दिल्ली हाई कोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने का आदेश दिया
  • मेदांता में विशेषज्ञ डॉक्टरों का पैनल उनके इलाज और स्वास्थ्य की निगरानी करेगा
  • पत्नी डॉ. गीतांजलि आंग्मो ने कोर्ट का आभार जताते हुए अस्पताल में नज़रबंदी जैसे हालात का आरोप लगाया

नई दिल्ली। Geetanjali Angmo On Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चल रहे मामले में हाई कोर्ट ने कहा कि वांगचुक को अब मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया जाए। कोर्ट ने मेदांता को निर्देश दिया है कि वह डॉक्टरों का एक पैनल बनाए जो उनका इलाज करेगा। साथ ही कोर्ट ने कहा कि
उनकी सभी मेडिकल रिपोर्ट इस पैनल को सौंपी जाएंगी। वहीं सोनम को जंतर-मंतर से उठाकर हॉस्पिटल ले ले जाने पर अब उनकी पत्नी डॉ. गीतांजलि आंग्मो की प्रतिक्रिया सामने आई है। सोनम को मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट किए जाने के फैसले पर उन्होंने कोर्ट का आभार जताया है।

पत्नी की प्रतिक्रिया आई सामने

Geetanjali Angmo On Sonam Wangchuk एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी, डॉ. गीतांजलि आंग्मो कहती हैं, “मैं इस मामले को सही ढंग से सुलझाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का शुक्रिया अदा करती हूँ। भारत में, एक लोकतांत्रिक नागरिक को अपनी पसंद का डॉक्टर, अस्पताल और इलाज चुनने का अधिकार है। यहाँ, उन्हें जिस तरह से लाया गया था, उसके कारण हमें भरोसा नहीं हो रहा था। उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की ज़रूरत नहीं थी, क्योंकि उनकी सेहत की निगरानी जंतर-मंतर पर भी की जा सकती थी। (Delhi High Court Sonam Wangchuk)

सोनम ने अपना अनशन जारी रखने का फ़ैसला किया: सोनम की पत्नी

Geetanjali Angmo On Sonam Wangchuk उन्होंने कहा कि यह एक तरह की नज़रबंदी जैसा था ताकि वह बाहर के लोगों से संपर्क न कर सकें। उनकी सेहत से जुड़ी बातें जानलेवा नहीं हैं। सरकार से ज़्यादा चिंता हमें उनकी सेहत की है। सोनम ने अपना अनशन जारी रखने का फ़ैसला किया है, ताकि वे उन छात्रों के साथ एकजुटता दिखा सकें जिनकी कल पिटाई हुई थी। सफ़दरजंग अस्पताल आए कई सांसदों को उनसे मिलने नहीं दिया गया। डॉ. लांबा और डॉ. दिघे, जो पिछले 20 दिनों से उनका इलाज कर रहे थे, ने आज कोर्ट को बताया कि इलाज करने वाले डॉक्टर को भी मरीज़ से मिलने नहीं दिया जा रहा था। हमें उस अस्पताल में नज़रबंदी और कैद जैसा महसूस हुआ। लंच के बाद, एक लिखित आदेश दिया जाएगा, फिर हम उन्हें मेदांता ले जाएँगे।”

 

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.