Rahul Gandhi Statement: ‘युवाओं का भविष्य बर्बाद किया जा रहा’, CJP प्रोटेस्ट में हुए लाठीचार्ज पर भड़के राहुल गांधी, बोले- ‘टेस्टिंग सिस्टम पूरी तरह टूट चुका है’
Rahul Gandhi Statement: 'युवाओं का भविष्य बर्बाद किया जा रहा', CJP प्रोटेस्ट में हुए लाठीचार्ज पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 'टेस्टिंग सिस्टम पूरी तरह टूट चुका है'
Rahul Gandhi Statement | Photo Credit: AI
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान
- NEET पेपर लीक पर PM मोदी को घेरा
- बोले- टेस्टिंग सिस्टम पूरी तरह टूट चुका है
नई दिल्ली: Rahul Gandhi Statement नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों और अभ्यर्थियों का लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। इस मामले को लेकर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक पिछले 24 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) के प्रदर्शन और संसद मार्च को लेकर दिल्ली सोमवार को छावनी में तब्दील रही। (Jantar Mantar Lathicharge) प्रदर्शनकारियों जंतर-मंतर के आसपास के रास्तों के आसपास हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी पहुंचे और संसद तक मार्च करने की कोशिश की। अब इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का बड़ा बयान सामने आया है। राहुल गांधी ने कहा कि टेस्टिंग सिस्टम पूरी तरह टूट चुका है और उसे अंदर से खोखला कर दिया गया है।
Rahul Gandhi Statement राहुल गांधी ने पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए और छात्रों से माफी मांगने की मांग की। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए और उन पर हो रही पुलिस कार्रवाई तुरंत रोकनी चाहिए।
‘पीएम मोदी को छात्रों से मांगनी चाहिए माफी’
गांधी ने कहा कि “कल जो हुआ, उसके लिए मोदी जी ने माफ़ी तक नहीं मांगी है। युवा शिक्षा और टेस्टिंग सिस्टम के ख़िलाफ़ विरोध कर रहे हैं। पूरा देश जानता है कि शिक्षा और टेस्टिंग सिस्टम को दीमक ने खोखला कर दिया है। प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? उन्हें छात्रों से माफ़ी मांगनी चाहिए और छात्रों की पिटाई की यह बकवास बंद करनी चाहिए।”
#WATCH | Delhi | LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi says, “Modi ji has not even apologised for what happened yesterday. The youth are protesting against the education and testing system. The whole country knows that the education and testing system is hollowed out by termites. Why is… pic.twitter.com/2JA0Jwrxpi
— ANI (@ANI) July 21, 2026
‘आरएसएस ने शिक्षा प्रणाली पर पूरी तरह से कब्ज़ा कर लिया’
उन्होंने आगे कहा कि “मुद्दा यह है कि इस देश के युवाओं के साथ व्यवहार करने का यह कोई तरीका नहीं है। इस देश के युवाओं के पास अवसर नहीं हैं; सभी दरवाजे बंद हैं; एक दरवाजा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खुला है, जिसे भी नष्ट कर दिया गया है। ये छात्र यहां न केवल शिक्षा प्रणाली के बारे में शिकायत कर रहे हैं, बल्कि अपने भविष्य के बारे में भी शिकायत कर रहे हैं। वे अंबानी और अडानी के कारण शिकायत कर रहे हैं, आरएसएस ने शिक्षा प्रणाली पर पूरी तरह से कब्ज़ा कर लिया है। यह युवाओं के भविष्य के बारे में है। वे अंबानी की शादी और रुपये देखते हैं। वहां 1000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जबकि उनके पास अपना खुद का व्यवसाय खोलने के लिए पैसे नहीं हैं। यह भारत के छात्रों का कहना है कि उनका भारत में कोई भविष्य नहीं है, यह उचित है।
#WATCH | Delhi | LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi says, “The point is this is no way to treat the young people of this country. The young people of this country do not have opportunities; all the doors are closed; one door is open for competitive exams, which is also destroyed. These… pic.twitter.com/oShKkLfFd1
— ANI (@ANI) July 21, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: मानसून सत्र का आरंभ.. हंगामा प्रचंड! पोस्टर, बैनर लेकर विपक्ष ने किया विरोध प्रदर्शन, क्या शोर-शराबे और हंगामे की भेंट जाएगा सत्र का ज्यादातर वक्त?
- शह मात The Big Debate: UCC से आगाज.. विपक्ष फिर नाराज! मानसून सत्र के पहले दिन फुलऑन एक्शन! एक साथ 14 विधेयक सदन में लाने के पीछे क्या है प्लान?
- शहमात The Big Debate: यहां उपेक्षा. वहां विकास, पक्ष-विपक्ष में खिंची तलवार! कांग्रेसी विधायकों का अनदेखी का आरोप, क्या इसकी जांच कराएगी सरकार?

Facebook


