नाराज प्रशंसकों ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा के परिवार को धमकी भरे संदेश भेजे

नाराज प्रशंसकों ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा के परिवार को धमकी भरे संदेश भेजे

नाराज प्रशंसकों ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा के परिवार को धमकी भरे संदेश भेजे
Modified Date: February 25, 2026 / 05:56 pm IST
Published Date: February 25, 2026 5:56 pm IST

लाहौर, 25 फरवरी (भाषा) पाकिस्तान की टी20 विश्व कप के सुपर आठ के मैच में इंग्लैंड से हार से निराश क्रिकेट प्रशंसकों ने कप्तान सलमान आगा के परिवार को धमकी भरे संदेश पोस्ट किए हैं।

सलमान की पत्नी साबे ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया कि उन्हें या उनके बेटे को गाली देने और धमकी देने से पाकिस्तान टी20 विश्व कप नहीं जीत पाएगा।

पाकिस्तान मंगलवार को श्रीलंका के पाल्लेकल में खेले गए मैच में दो विकेट से हार गया था जिसके बाद प्रशंसकों ने टीम के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया है।

कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने प्रशंसकों के इस तरह के व्यवहार की कड़ी निंदा की है। पूर्व कप्तान मोइन खान ने 1999 विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान की हार के दौरान इसी तरह के अनुभवों को याद किया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह बिल्कुल अस्वीकार्य है और साइबर अपराध विभाग को इन धमकी भरे पोस्ट की जांच करके दोषियों को दंडित करना चाहिए।’’

पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसक अक्सर तब बेहद भावुक हो जाते हैं जब टीम आईसीसी के किसी बड़े टूर्नामेंट में हार जाती है।

पाकिस्तान जब 1996 में विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में भारत से हार गया था तो तब उसके प्रशंसकों ने तत्कालीन कप्तान वसीम अकरम सहित कुछ खिलाड़ियों के घरों पर हमला किया था।

भाषा

पंत नमिता

नमिता


लेखक के बारे में