अनमोल जैन ने टॉपगन कप में स्वर्ण पदक जीता
अनमोल जैन ने टॉपगन कप में स्वर्ण पदक जीता
गुरुग्राम, 16 सितंबर (भाषा) भारतीय निशानेबाज अनमोल जैन ने अपने कौशल का शानदार नमूना पेश करते हुए टॉपगन कप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का स्वर्ण पदक अमेरिका के निशानेबाज जैफ ब्राउनिंग ने हासिल किया।
इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन टॉपगन शूटिंग अकादमी में किया जा रहा है जिसका हाल में उद्घाटन किया गया था। इस प्रतियोगिता में दुनिया के कुछ शीर्ष निशानेबाज भाग ले रहे हैं।
इस अकादमी का उद्देश्य उभरते निशानेबाजों के अलावा शीर्ष खिलाड़ियों को उच्च स्तर की सुविधाएं मुहैया कराना है।
भाषा पंत सुधीर
सुधीर

Facebook


