बेलिंगहैम की अगुवाई में मैड्रिड की एक और जीत, चेल्सी भी आसानी से जीता

Ads

बेलिंगहैम की अगुवाई में मैड्रिड की एक और जीत, चेल्सी भी आसानी से जीता

  •  
  • Publish Date - August 31, 2026 / 12:14 PM IST,
    Updated On - August 31, 2026 / 12:14 PM IST

मैड्रिड, 31 अगस्त (एपी) जूड बेलिंगहैम के शानदार प्रदर्शन की मदद से रियाल मैड्रिड ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में लगातार तीसरे मैच में जीत हासिल की, वहीं चेल्सी ने भी प्रीमियर लीग में जीत दर्ज की।

बेलिंगहैम ने एक गोल किया और एक गोल में मदद की। उनके अलावा स्टार स्ट्राइकर किलियन एमबाप्पे और स्थानापन्न अर्दा गुलेर ने भी गोल किए, जिससे मैड्रिड ने आठ साल बाद ला लिगा में शीर्ष स्तर पर जगह बनाने वाली टीम मालागा के खिलाफ घरेलू मैदान पर 4-0 से आसान जीत हासिल की।

प्रीमियर लीग में चेल्सी ने ब्राइटन को 4-3 से हराया जबकि ब्रूनो फर्नांडेस की हैट्रिक की मदद से मैनचेस्टर यूनाइटेड ने शुरू में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके 5-2 से जीत दर्ज की।

एपी

पंत

पंत