IPL Impact Player Rule: IPL से हट जाएगा ‘इम्पैक्ट प्लेयर रूल’! BCCI के एक कदम से मचेगी खलबली, जानें क्यों होने जा रहा बड़ा बदलाव

Ads

IPL Impact Player Rule: BCCI विवादित इम्पैक्ट प्लेयर रूल को लेकर दोबारा विचार करने जा रहा है। 2023 में पहली बार इस रूल को लागु किया गया था।

  •  
  • Publish Date - August 31, 2026 / 10:10 AM IST,
    Updated On - August 31, 2026 / 10:13 AM IST

IPL Impact Player Rule/Image Credit: File

HIGHLIGHTS
  • BCCI के नए कदम से IPL में बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं।
  • बोर्ड विवादित इम्पैक्ट प्लेयर रूल को लेकर दोबारा विचार करने जा रहा है।
  • बोर्ड ने सभी 10 फ्रेंचाइजी से इस नियम को लेकर अपने विचार पेश करने को कहा है।

IPL Impact Player Rule: नई दिल्ली: IPL 2027 की शुरुआत में अभी काफी ज्यादा समय है, लेकिन BCCI के नए कदम से IPL में बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं। दरअसल, बोर्ड विवादित इम्पैक्ट प्लेयर रूल को लेकर दोबारा विचार करने जा रहा है। 2023 में IPL में पहली बार इम्पैक्ड प्लेयर रूल को लागू किया गया था और तब से ही ये नियम विवादों में घिरा रहता है। वहीं अब आखिरकार BCCI ने इसपर पुनर्विचार करने का निर्णय किया है। कुछ समय पहले बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया का कहना था कि इम्पैक्ट प्लेयर रूल पर दोबारा से विचार किया जाएगा। उसके कुछ महीनों बाद बोर्ड ने सभी 10 फ्रेंचाइजी से इस नियम को लेकर अपने विचार पेश करने को कहा है।

इम्पैक्ट प्लेयर रूल पर जल्द आएगा फैसला

एक रिपोर्ट के अनुसार, IPL खेलने वाली सभी टीमों को सोमवार 31 अगस्त तक इम्पैक्ट प्लेयर रूल को लेकर अपनी-अपनी रिपोर्ट जमा करनी होगी। IPL 2026 में इम्पैक्ट प्लेयर नियम की जमकर आलोचना हुई थी। क्योंकि 2026 सीजन में टीमों ने पहले से कहीं ज्यादा बार 200 से अधिक स्कोर खड़ा किया। इस नियम को अक्सर गेंदबाज विरोधी भी कहा गया है। (IPL Impact Player Rule)

इस चीज पर भी विचार कर रही BCCI

IPL Impact Player Rule: दूसरी ओर बीसीसीआई PMOA (प्लेयर्स एण्ड मैच ऑफिशियल्स एरिया), अंपायरिंग, अभ्यास सत्र और प्लेइंग कंडीशंस को लेकर भी विचार कर रहा है। मगर इनमें इम्पैक्ट प्लेयर रूल सबसे अहम मुद्दा होगा। पिछले साल बोर्ड ने संकेत दिए थे कि इम्पैक्ट प्लेयर का नियम कम से कम एक साल के लिए और जारी रहेगा, लेकिन BCCI का नया कदम इसके बिल्कुल उलट है।

ये दिग्गज कर चुके हैं नियम का विरोध

रोहित शर्मा से लेकर श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल भी इस नियम का खुले में विरोध कर चुके हैं। हालांकि BCCI सचिव देवजीत सैकिया इसका समर्थन कर चुके हैं। उन्होंने लो-स्कोरिंग मैचों की दलील पेश करते हुए कहा कि कम स्कोर वाले मैच भी फैंस को पसंद आए हैं और गेंदबाज भी विकेट ले पा रहे हैं।मगर बीसीसीआई अब इस नियम को लेकर एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। (IPL Impact Player Rule)

2023 में हुई थी इम्पैक्ट प्लेयर रूल की शुरुआत

IPL Impact Player Rule: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इम्पैक्ट प्लेयर रूल की शुरुआत 2023 में हुई थी। ज्यादातर बल्लेबाजी टीम इसका भरपूर फायदा उठाती आई हैं। दरअसल टॉस होने से पहले दोनों टीम 5 सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों की लिस्ट सबमिट करती हैं। मैच के दौरान कोई विकेट गिरने, ओवर खत्म होने या पारी के समाप्त होने पर इम्पैक्ट प्लेयर को बुलाया जा सकता है। इम्पैक्ट खिलाड़ी, उन 5 सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों में से एक होता है। वहीं इम्पैक्ट प्लेयर जिस भी प्लेयर की जगह मैदान में आता है, वह खिलाड़ी दोबारा मैच में भाग नहीं ले सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:-

इम्पैक्ट प्लेयर रूल क्या है?

इम्पैक्ट प्लेयर रूल के तहत टीम मैच के दौरान अपने पांच नामित सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों में से किसी एक को मैदान में उतार सकती है।

इम्पैक्ट प्लेयर रूल कब शुरू हुआ था?

IPL में इम्पैक्ट प्लेयर रूल की शुरुआत 2023 सीजन में हुई थी।

क्या IPL 2027 में इम्पैक्ट प्लेयर रूल खत्म हो जाएगा?

अभी इसका अंतिम फैसला नहीं हुआ है। BCCI ने सभी 10 IPL फ्रेंचाइजी से इस नियम पर राय मांगी है।

इम्पैक्ट प्लेयर रूल का विरोध क्यों हो रहा है?

आलोचकों का मानना है कि अतिरिक्त खिलाड़ी मिलने से बल्लेबाजी को फायदा होता है और गेंदबाजों के लिए मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो जाता है।

इम्पैक्ट प्लेयर रूल पर BCCI ने टीमों से क्या मांगा है?

BCCI ने सभी 10 फ्रेंचाइजी से नियम को लेकर उनके विचार और सुझाव मांगे हैं, जिसके आधार पर आगे फैसला लिया जा सकता है।