अंशुल, अमन को गुजरात ओपन के पहले दौर में बढ़त

अंशुल, अमन को गुजरात ओपन के पहले दौर में बढ़त

अंशुल, अमन को गुजरात ओपन के पहले दौर में बढ़त
Modified Date: March 1, 2023 / 08:33 pm IST
Published Date: March 1, 2023 8:33 pm IST

अहमदाबाद, एक मार्च (भाषा) स्थानीय खिलाड़ी अंशुल पटेल और पटना के अमन राज ने बुधवार को यहां छह अंडर 66 का समान स्कोर बनाकर एक करोड़ रुपये इनामी गुजरात ओपन गोल्फ चैंपियनशिप के पहले दौर में संयुक्त बढ़त हासिल की।

जापान के मकोतो इवासाकी (67) इन दोनों खिलाड़ियों से एक शॉट पीछे तीसरे स्थान पर हैं।

एक अन्य स्थानीय पेशेवर वरुण पारिख 70 का कार्ड खेलकर खालिन जोशी के साथ संयुक्त नौवें स्थान पर हैं।

टूर्नामेंट में भाग ले रहे प्रमुख खिलाड़ियों में विराज मडप्पा (73) संयुक्त 33वें, युवराज सिंह संधू (74) संयुक्त 45वें और उदयन माने (76) संयुक्त 72वें स्थान पर हैं।

भाषा पंत नमिता

नमिता


लेखक के बारे में