एक और विश्व खिताब के साथ मेस्सी युग को विदा कहना चाहेगा अर्जेंटीना

एक और विश्व खिताब के साथ मेस्सी युग को विदा कहना चाहेगा अर्जेंटीना

एक और विश्व खिताब के साथ मेस्सी युग को विदा कहना चाहेगा अर्जेंटीना
Modified Date: June 4, 2026 / 06:36 pm IST
Published Date: June 4, 2026 6:36 pm IST

ब्यूनस आयर्स, चार जून (एपी) अमेरिका में पिछली बार 1994 में जब फुटबॉल विश्व कप हुआ था तब ग्रुप चरण के दूसरे मैच के बाद डिएगो माराडोना को डोप टेस्ट में पॉजीटिव पाये जाने के बाद टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था।

अर्जेंटीना फुटबॉल टीम की अमेरिका की यादें सुखद नहीं हैं चूंकि उसके बाद माराडोना फिर विश्व कप नहीं खेल सके और उनकी टीम अंतिम 16 से बाहर हो गई ।

बाईस बरस बाद अब अर्जेंटीना को उम्मीद है कि माराडोना के वारिस माने जाने वाले लियोनेल मेस्सी विश्व कप में अमेरिकी सरजमीं पर उन कड़वीं यादों को जीत के जश्न में बदलेंगे । इस महीने 39 वर्ष के होने जा रहे मेस्सी का यह आखिरी विश्व कप होगा और माना जा रहा है कि अमेरिका, मैक्सिको , कनाडा में होने वाले इस टूर्नामेंट के बाद वह फुटबॉल को अलविदा कह देंगे ।

अगर मेस्सी और अर्जेंटीना विश्व कप खिताब को बरकरार रख पाते हैं तो 1962 में ब्राजील के बाद यह कारनामा करने वाली पहली टीम होंगे ।

मेस्सी ने अर्जेंटीना के एक पत्रकार को यूट्यूब इंटरव्यू में कहा था ,‘‘ मुझे फुटबॉल खेलना पसंद है और जब तक खेल सकता हूं, खेलता रहूंगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे जीतना पसंद है । मैं कई बार अपने बच्चों को वीडियो गेम में भी जीतने नहीं देता । यह मेरा स्वभाव है और इसी के बल पर मैने इतना कुछ पाया है ।’

बार्सीलोना, पेरिस सेंट जर्मेंन और इंटर मियामी के लिये करीब दो दशक तक खेल चुके मेस्सी का शरीर अब थकने लगा है । रिकॉर्ड छठी बार विश्व कप खेलने से पहले वह जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव से जूझ रहे थे । इसकी वजह से इंटर मियामी के आखिरी मैच के दौरान उन्हें मैदान से जाना पड़ा ।

एपी मोना सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में