HIV Positive Cases in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिले 50 से अधिक HIV संक्रमित मरीज, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पूरे प्रदेश में होगी जांच, पिछले 9 साल के आंकड़े देखकर उड़ जाएंगे होश
HIV Positive Cases in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिले 50 से अधिक HIV संक्रमित मरीज, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पूरे प्रदेश में होगी जांच, पिछले 9 साल के आंकड़े देखकर उड़ जाएंगे होश
HIV Positive Cases in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिले 50 से अधिक HIV संक्रमित मरीज, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पूरे प्रदेश में होगी जांच, पिछले 9 साल के आंकड़े देखकर उड़ जाएंगे होश / Image: AI Generated
- रायगढ़ जिले में हाल ही में 57 नए HIV पॉजिटिव मरीजों की पहचान
- पिछले 9 वर्षों में जिले में कुल 443 HIV संक्रमित मरीज मिले
- HIV मरीजों के इलाज और देखभाल के लिए पर्याप्त व्यवस्था
रायगढ़: HIV Positive Cases in Chhattisgarh एचआईवी संक्रमण से बचने के लिए केंद्र और राज्य की सरकार शहर से लेकर गांव तक जागरूकता अभियान चला रही है, बावजूद इसके संक्रमितों के आंकड़ों में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। कुछ राज्य तो ऐसे भी है जहां हर साल HIV संक्रमितों के आंकड़े दोगुने हो जाते हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। हालांकि आंकड़ों को देखने के बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि सरकार पर्याप्त इंतजाम किए हैं, संक्रमितों को घबराने की जरूरत नहीं है।
57 HIV पॉजिटिव लोगों की पुष्टि
HIV Positive Cases in Chhattisgarh मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ में 57 HIV पॉजिटिव लोगों की पुष्टि हुई है। इतनी भारी संख्या में एचआईवी संक्रमितों की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि केवल रायगढ़ नहीं पूरे प्रदेश में HIV पीड़ित का पता कर रहे हैं, जो पॉजिटिव होकर निकलेंगे उसने घबराने की आवश्यकता नहीं है। सरकार ने मरीजों के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं। नशीली दवाइयां जो यूथ नशे के रूप में कर रहे हैं। प्रशासन और पुलिस इस दिशा में कार्रवाई भी कर रही है। समाज और परिवार के लोगों को भी इस पर जागरूक होना पड़ेगा।
9 सालों में जिले में 443 मरीज
बताया जा रहा है कि पिछले 9 सालों में जिले में 443 पॉजिटिव मरीज मिले हैं, इनमें 35 नाबालिग, 22 गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। साल 2017 से 2025 तक के आंकड़े बताते हैं कि जिले में अब तक 443 लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 30 से अधिक नाबालिग, 22 गर्भवती महिलाएं, 120 से अधिक नवयुवा और 250 से अधिक 25 से अधिक उम्र के महिला और पुरुष शामिल हैं, जिनका इलाज रायगढ़ के केजीएच एआरटी सेंटर में चल रहा है।
2017 से अब कितने संक्रमित
2017- 40 केस
2018- 28 केस
2019- 35 केस
2020- 23 केस
2021- 28 केस
2022- 48 केस
2023- 69 केस
2024- 76 केस
2024-25 (6 माह): 76 केस
ये भी पढ़ें
- Raipur Cyber Crime: राजधानी में शेयर ब्रोकर हुआ ठगी का शिकार, शातिरों ने WhatsApp से ऐसे ठगे 85 लाख रुपए, तरीका उड़ा देगा होश
- Janjgir-Champa Police Transfer Order: छत्तीसगढ़ के इस जिले के पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर.. एसपी कार्यालय ने इतने पुलिसकर्मियों के थानों में किया बड़ा बदलाव
- Kavya Kumbh Season 2: छत्तीसगढ़ में कविता, शायरी और सुरों का संगम, कल से शुरू होगा काव्यकुंभ सीजन-2, जुटेंगे देशभर के दिग्गज कलाकार

Facebook


