अर्जुन देशवाल ने जयपुर पिंक पैंथर्स को यू मुम्बा पर जीत दिलायी
अर्जुन देशवाल ने जयपुर पिंक पैंथर्स को यू मुम्बा पर जीत दिलायी
मुंबई, छह जनवरी (भाषा) गत चैम्पियन जयपुर पिंक पैंथर्स ने कप्तान अर्जुन देशवाल के ‘सुपर 10’ की बदौलत शनिवार को यहां प्रो कबड्डी लीग के 10वें चरण के मैच में यू मुम्बा पर 41-31 से जीत दर्ज की।
अर्जुन (17 रेड अंक) और अंकुश (छह टैकल अंक) ने जयपुर की टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
यू मुम्बा के लिए गुमान सिंह (13 रेड अंक) ने शानदार प्रदर्शन दिखाया।
अर्जुन इस सत्र में 100 रेड अंक पूरे करने वाले पहले रेडर भी बने।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


