एशियाई युगल स्क्वाश: अभय-वेलावन फाइनल में
एशियाई युगल स्क्वाश: अभय-वेलावन फाइनल में
नयी दिल्ली, 20 जून (भाषा) भारत के अभय सिंह और वेलावन सेंथिलकुमार शनिवार को मलेशिया के सारावाक में चल रही तीसरी एशियाई युगल स्क्वाश चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाकर अपने खिताब को बरकरार रखने की राह पर बरकरार हैं।
अभय और वेलावन ने क्वार्टर फाइनल में जापान के नाओकी हयाशी और रेन माकिनो को 11-3, 10-12, 11-5 से हराया। इसके बाद उन्होंने सेमीफाइनल में मलेशिया के तीसरी वरीयता प्राप्त संजय जीवा और डंकन ली को 11-7, 11-9 से मात दी।
भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी रविवार को फाइनल में पाकिस्तान के नासिर इक़बाल और नूर जमान की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी से भिड़ेगी।
महिलाओं के वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त जोशना चिनप्पा और राधिका सीलन को सेमीफाइनल में मलेशिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी आइना अमानी और यी जिन यिंग से 9-11, 7-11 से हार का सामना करना पड़ा।
मिश्रित युगल में दूसरी वरीयता प्राप्त जोशना और वेलावन की जोड़ी (पिछले साल कांस्य पदक विजेता) को पांचवीं वरीयता प्राप्त मलेशियाई जोड़ी आइना अमानी और मोहम्मद कमाल से 8-11, 11-8, 8-11 से हार मिली।
दोनों जोड़ियों ने कांस्य पदक जीते।
भाषा नमिता सुधीर
सुधीर

Facebook


