एशियाई खेल : शॉटपुट खिलाड़ी मनप्रीत कौर को कांस्य

एशियाई खेल : शॉटपुट खिलाड़ी मनप्रीत कौर को कांस्य

एशियाई खेल : शॉटपुट खिलाड़ी मनप्रीत कौर को कांस्य
Modified Date: September 25, 2026 / 05:03 pm IST
Published Date: September 25, 2026 5:03 pm IST

नागोया, 25 सितंबर (भाषा) भारत की मनप्रीत कौर ने एशियाई खेलों में महिलाओं की शॉटपुट स्पर्धा में 17 . 17 मीटर के प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता ।

स्वर्ण पदक चीन की सोंग जियायुआन (19.40 मीटर) और रजत झांग लिनरू (18.14मीटर) ने जीता ।

36 वर्ष की मनप्रीत का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2023 एशियाई चैम्पियनशिप में कांस्य था । उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 18 . 06 मीटर है जो उन्होंने 2022 में किया था ।

वह हांगझोउ में 2023 एशियाई खेलों में पांचवें स्थान पर रही थी और ग्लास्गो में पिछले महीने राष्ट्रमंडल खेलों में 17 . 49 मीटर के प्रयास के साथ चौथे स्थान पर थी ।

उन्होंने इस साल राष्ट्रीय अंतर प्रांत चैम्पियनशिप जीतकर एशियाई खेलों के लिये क्वालीफाई किया था ।

भाषा मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में