एशियाई युवा टेनिस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने एकल स्पर्धाओं के सेमीफाइनल में जगह बनाई

एशियाई युवा टेनिस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने एकल स्पर्धाओं के सेमीफाइनल में जगह बनाई

एशियाई युवा टेनिस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने एकल स्पर्धाओं के सेमीफाइनल में जगह बनाई
Modified Date: April 10, 2026 / 06:03 pm IST
Published Date: April 10, 2026 6:03 pm IST

शिमला, 10 अप्रैल (भाषा) भारत के युवा खिलाड़ियों ने एशियाई युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतने के बाद एकल स्पर्धाओं में अपना दबदबा बरकरार रखते हुए अंडर-19 और अंडर-15 दोनों वर्गों के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

सभी वर्गों में भारत के उच्च रैंकिंग वाले खिलाड़ियों को पहले दौर में बाई मिली, जिससे शनिवार को होने वाले सेमीफाइनल में उनका प्रवेश सुनिश्चित हो गया।

एकल स्पर्धा में प्रति देश दो खिलाड़ियों की सीमा के बावजूद मेजबान टीम ने अपने अवसरों का भरपूर लाभ उठाते हुए दबदबा कायम किया।

प्रियानुज भट्टाचार्जी और पुनीत बिस्वास ने अंडर-19 लड़कों की श्रेणी में अपने-अपने ग्रुप में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किए। दोनों खिलाड़ियों ने अपराजित रिकॉर्ड बरकरार रखा।

भारतीय लड़कियों ने भी अपना पूरा प्रभुत्व कायम किया। जेनिफर वर्गीस और अनन्या मुरलीधरन ने अंडर-19 लड़कियों के वर्ग में बिना एक भी मैच गंवाये शानदार प्रदर्शन किया और अपने प्रतिद्वंद्वियों को 3-0 से आसानी से हराकर खिताब जीतने की अपनी दावेदारी मजबूत कर ली।

आदित्य दास और अक्षय किरिकारा ने अंडर-15 लड़कों के वर्ग में इसी तरह के दबदबे के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

अंकोलिक चक्रवर्ती और अहोना रे ने अंडर-15 लड़कियों के वर्ग में अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

भाषा आनन्द मोना

मोना


लेखक के बारे में