दुर्घटनास्थल पर वुड्स की जेब में हाइड्रोकोडोन की गोलियां थीं और उनकी आंखें लाल थीं : अधिकारी
दुर्घटनास्थल पर वुड्स की जेब में हाइड्रोकोडोन की गोलियां थीं और उनकी आंखें लाल थीं : अधिकारी
ओरलैंडो, 31 मार्च (एपी) शेरिफ कार्यालय की एक रिपोर्ट मंगलवार को जारी की गई जिसके अनुसार पिछले हफ्ते फ्लोरिडा में कार दुर्घटना के घटनास्थल पर जब गोल्फर टाइगर वुड्स से पूछताछ की गई तो उनकी आंखें लाल थीं, उनकी पुतलियां फैली हुई थीं और उनकी जेब में हाइड्रोकोडोन की गोलियां थीं।
मार्टिन काउंटी शेरिफ कार्यालय से जारी घटना रिपोर्ट के अनुसार वुड्स की हरकतें धीमी और सुस्त थीं और जब वे अधिकारियों से बात कर रहे थे तो उन्हें पसीना आ रहा था। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि उन्होंने सुबह के समय डॉक्टर की लिखी दवा ली थी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकारियों को उनकी जेब में दो सफेद गोलियां मिलीं, जिनकी पहचान दर्द के इलाज में इस्तेमाल होने वाले ‘ओपिओइड हाइड्रोकोडोन’ के रूप में की गई।
जब एक अधिकारी ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने कोई डॉक्टर की लिखी दवा ली है तो वुड्स ने कहा, ‘‘मैं कुछ दवाएं लेता हूं। ’’
रिपोर्ट में बताया गया है कि वुड्स ने अधिकारियों को बताया कि सामने वाले ट्रक से टकराने से पहले वे अपना फोन देख रहे थे और रेडियो के साथ कुछ छेड़छाड़ कर रहे थे।
शेरिफ कार्यालय के अनुसार यह गोल्फर जुपिटर आइलैंड में समुद्र के किनारे वाली एक रिहायशी सड़क पर तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था, तभी उसकी लैंड रोवर ट्रक से टकरा गई और एक तरफ पलट गई। कार्यालय ने यह भी बताया कि वुड्स में नशे के लक्षण दिखाई दे रहे थे।
एपी नमिता
नमिता

Facebook


