चैम्पियंस लीग में एटलेटिको. चेलसी का मैच कोरोना महामारी के कारण रोमानिया में

चैम्पियंस लीग में एटलेटिको. चेलसी का मैच कोरोना महामारी के कारण रोमानिया में

चैम्पियंस लीग में एटलेटिको. चेलसी का मैच कोरोना महामारी के कारण रोमानिया में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: February 10, 2021 12:09 pm IST

नियोन, 10 फरवरी ( एपी ) कोरोना महामारी के कारण इंग्लैंड से यात्रा को लेकर पाबंदियों के कारण एटलेटिको मैड्रिड और चेलसी के बीच चैम्पियंस लीग फुटबॉल का मैच अब रोमानिया में अगले महीने होगा ।

अंतिम 16 का पहले चरण का मैच 23 फरवरी को मैड्रिड की जगह बुकारेस्ट में खेला जायेगा । चेलसी ने बताया कि वह 17 मार्च को दूसरे चरण की मेजबानी स्टामफोर्ड ब्रिज में करेगा ।

इंग्लैंड में कोरोना संक्रमण के नये मामले आने के बाद प्रीमियर लीग की चार टीमों के मैचों के आयोजन स्थल बदल चुके हैं ।

लिवरपूल और मैनचेस्टर सिटी के लेइपजिग और बोरूशिया मोंशेंग्लाबाख के खिलाफ मैच बुडापेस्ट में होंगे ।

एपी

मोना सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में