ऑस्ट्रेलिया का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला, भारत ने 13 ओवर में बनाए 4 विकेट के नुकसान पर 91 रन

Ads

ऑस्ट्रेलिया का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला, भारत ने 13 ओवर में बनाए 4 विकेट के नुकसान पर 91 रन

  •  
  • Publish Date - December 4, 2020 / 08:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

कैनबरा, चार दिसंबर ( भाषा ) ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पहले टी 20 क्रिकेट मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया ।

ये भी पढ़ें- उमर मामले में खेल पंचाट ने फैसला सुरक्षित रखा

भारतीय टीम में टी नटराजन पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे । कार्यभार प्रबंधन के तहत जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है ।

ये भी पढ़ें- ओलंपिक 1960 डेकाथलन चैम्पियन जॉनसन का निधन

बता दें कि टीम इंडिया  और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर खेला जा रहा है।  टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 13 ओवर में 4 विकेट गंवा कर 91 रन बनाए हैं।   केएल राहुल (51 रन) और हार्दिक पंडया 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं. 

केएल राहुल और शिखर धवन की जोड़ी टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाई।  तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने गब्बर को क्लीन बोल्ड कर भारत को पहला झटका दिया। धवन 1 रन बनाकर आउट हुए। 

ऑस्ट्रेलिया ने वनडे श्रृंखला 2 . 1 से जीती थी ।