Daru Ki Dukan Kab Band Rahegi: मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन बंद रहेंगे सभी शराब दुकान, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानिए क्या है कारण

Ads

Daru Ki Dukan Kab Band Rahegi: मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन बंद रहेंगे सभी शराब दुकान, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानिए क्या है कारण

  •  
  • Publish Date - August 8, 2026 / 07:06 AM IST,
    Updated On - August 8, 2026 / 07:07 AM IST

Daru Ki Dukan Kab Band Rahegi | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • शराब की बिक्री पूरी तरह बंद
  • सभी दुकानें और बार बंद
  • उल्लंघन पर कार्रवाई होगी

कोरिया: Daru Ki Dukan Kab Band Rahegi शराब प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, इस महीने एक दिन शराब की दुकानें बंद रहने वाली हैं। ऐसे में अगर आप भी शराब खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। दरअसल, 15 अगस्त 2026 (शनिवार) को शराब की सभी दुकानें बंद (Liquor Shop Closed August 15 2026) रहेंगी। इस दिन शराब की बिक्री पूरी तरह से बंद रहेगी। ऐसे में अगर आपको शराब खरीदनी है तो पहले से ही इसका ध्यान रखना होगा, वरना दुकान पहुंचने के बाद आपको खाली हाथ लौटना पड़ सकता है।

Daru Ki Dukan Kab Band Rahegi इस दिन कोरिया कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रोक्तिमा यादव ने आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर के निर्देशों के अनुपालन में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 24 की उपधारा (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 15 अगस्त 2026 (शनिवार) को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है।

जारी आदेश के अनुसार 15 अगस्त 2026 को जिला कोरिया की सभी देशी, विदेशी, कम्पोजिट एवं प्रीमियम मदिरा की फुटकर दुकानें, एफ.एल.-3(ग) (पर्यटन बार), एफ.एल.-4(क) (व्यावसायिक क्लब) तथा आहाता पूर्णतः बंद रहेंगे। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं संचालकों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

शराब की दुकानें कब बंद रहेंगी?

15 अगस्त 2026 (शनिवार) को स्वतंत्रता दिवस पर।

कौन-कौन सी दुकानें बंद रहेंगी?

सभी देशी, विदेशी, कम्पोजिट और प्रीमियम मदिरा की फुटकर दुकानें, पर्यटन बार, व्यावसायिक क्लब और आहाता।

यह आदेश किसने जारी किया है?

कोरिया कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रोक्तिमा यादव ने।