यमाल के गोल से बार्सीलोना ने एथलेटिक बिलबाओ को हराया

यमाल के गोल से बार्सीलोना ने एथलेटिक बिलबाओ को हराया

यमाल के गोल से बार्सीलोना ने एथलेटिक बिलबाओ को हराया
Modified Date: March 8, 2026 / 11:58 am IST
Published Date: March 8, 2026 11:58 am IST

बार्सीलोना, आठ मार्च (एपी) लेमिन यमाल के गोल से बार्सीलोना ने शनिवार को यहां ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट में एथलेटिक बिलबाओ को 1-0 से हरा दिया।

मुकाबले के दौरान दोनों टीम के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन यमाल ने 68वें मिनट में गोल दागकर अंक तालिका के शीर्ष पर चल रहे बार्सीलोना की जीत सुनिश्चित की।

इस जीत से बार्सीलोना के 27 मैच में 67 अंक हो गए हैं और उसने दूसरे स्थान पर चल रहे रीयाल मैड्रिड पर चार अंक की बढ़त बना ली है।

यमाल मौजूदा सत्र में पहले ही 19 गोल दाग चुके हैं।

अन्य मुकाबलों में एटलेटिको मैड्रिड ने रीयाल सोसीदाद को 3-2 से हराया जबकि मार्लोका और ओसासुना का मैच 2-2 से बराबरी पर छूटा।

गिरोना और लेवांते ने भी 1-1 से ड्रॉ खेला।

एपी सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में