टीम इंडिया के खिलाड़ियों को जान से मारने की धमकी, BCCI को मिला धमकी भरा Email

टीम इंडिया के खिलाड़ियों को जान से मारने की धमकी, BCCI को मिला धमकी भरा Email

टीम इंडिया के खिलाड़ियों को जान से मारने की धमकी, BCCI को मिला धमकी भरा Email
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: August 22, 2019 11:09 am IST

मुंबई: महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वाड ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने एक मेल भेजा था, जिसमें भार​तीय खिलाड़ियों को जान से मारने की धमकी दी गई थी। आरोपी ने य​ह मेल 1़6 अगस्त को भेजा था।

Read More: शिक्षा विभाग में बंपर तबादला, डीईओ, एबीईओ, ग्रंथपाल के ट्रांसफर आदेश जारी.. देखिए सूची

मिली जानकारी के अनुसार युवक ले यह मेल सीधे बीसीसीआई को नहीं भेजा था। बल्कि उसने मेल पीसीबी को भेजा था। पीसीबी ने इस मेल को बीसीसीआई और आईसीसी को फारवर्ड किया। जिसे के बाद गृहमंत्रालय को मामले की जानकारी दी गई। मामले में संज्ञान लेते हुए तत्काल एक्शन मोड पर आई महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वाड ने मेल भेजने वाले युवक को असम के मोरीगांव के शांतिपुर-सहारनपुर से गिरफ्तार किया है।

Read More: लाखों के इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, कई बड़ी वारदातों में रहे हैं शामिल

मामले में शिकायत के बाद साइबर विशेषज्ञों ने आरोपी युवक को ढूंढ निकाला। आरोपी को एंटी टेररिज्म स्क्वाड ने आरोपी शख्स का नाम ब्रज मोहन दास को मोरीगांव के शांतिपुर-सहारनपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।

Read More: लाखों की चोरी का खुलासा, 6 आरोपियों से 40 लाख के जेवरात बरामद

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/G3oeHQg-uok” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"