फिजी और मालदीव की मदद करेगा बीसीसीआई

फिजी और मालदीव की मदद करेगा बीसीसीआई

फिजी और मालदीव की मदद करेगा बीसीसीआई
Modified Date: June 4, 2026 / 09:22 pm IST
Published Date: June 4, 2026 9:22 pm IST

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अपने देशों में क्रिकेट के खेल को बढ़ावा देने के लिए फिजी और मालदीव के क्रिकेट बोर्ड की मदद करेगा। यह फैसला बृहस्पतिवार को हुई शीर्ष परिषद की बैठक में किया गया।

बीसीसीआई इन देशों में कोच भेजने के अलावा अन्य तरीकों से भी उनकी मदद करेगा। इसका मकसद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की उन कोशिशों को मजबूत करना है जिनके तहत इन उभरते हुए देशों में क्रिकेट के विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘‘हम अपने कुछ कोच वहां भेजेंगे और उन्हें हर मुमकिन मदद देंगे।’’

बीसीसीआई ने 2019 में अपने पूर्व महाप्रबंधक (खेल विकास) और पूर्व क्रिकेटर सबा करीम के साथ ही भारत के पूर्व क्षेत्ररक्षण कोच अभय शर्मा को मालदीव के संक्षिप्त दौरे पर भेजा था जिससे कि वहां के हालात का जायजा लिया जा सके।

बीसीसीआई ने पहले भी अब आईसीसी के पूर्ण सदस्य अफगानिस्तान और नेपाल जैसे देशों की मदद की है।

भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में