Shaun Tait Resigned: इस देश की क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका.. कॉन्ट्रेक्ट पूरा होने से पहले इस कोच ने दिया इस्तीफा.. सामने आई पद छोड़ने की ये वजह

Bangladesh bowling coach Shaun Tait resigns: बांग्लादेश के गेंदबाजी कोच शॉन टैट ने पारिवारिक कारणों से इस्तीफा दिया, बोर्ड ने नए विकल्प तलाशने शुरू किए।

Shaun Tait Resigned: इस देश की क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका.. कॉन्ट्रेक्ट पूरा होने से पहले इस कोच ने दिया इस्तीफा.. सामने आई पद छोड़ने की ये वजह

Bangladesh bowling coach Shaun Tait resigns || Image- IPL File

Modified Date: June 4, 2026 / 08:03 pm IST
Published Date: June 4, 2026 8:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शॉन टैट ने पारिवारिक कारणों से पद छोड़ने का फैसला किया।
  • नवंबर 2027 तक का अनुबंध होने के बावजूद दिया इस्तीफा।
  • बांग्लादेश ने उनके कार्यकाल में पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में हराया।

ढाका: बांग्लादेश क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। नेशनल टीम के तेज गेंदबाजी कोच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टैट ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया। टैट ने करीब एक साल तक बांग्लादेश टीम के साथ काम किया। (Bangladesh bowling coach Shaun Tait resigns) इस दौरान टीम के तेज गेंदबाजी अटैक को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनका कॉन्ट्रेक्ट नवंबर 2027 तक था, लेकिन उन्होंने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए समय से पहले पद छोड़ने का फैसला लिया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

43 साल के शॉन टैट मई 2025 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम से जुड़े थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने युवा और अनुभवी तेज गेंदबाजों के साथ मिलकर काम किया तथा टीम के पेस अटैक को नई पहचान दिलाने में योगदान दिया। उनके मार्गदर्शन में बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों ने कई अहम मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया और टीम की सफलता में बड़ी भूमिका निभाई।

इस्तीफे की घोषणा करते हुए टैट ने कहा कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और राष्ट्रीय टीम के साथ बिताया गया एक वर्ष उनके लिए बेहद संतोषजनक रहा। (Bangladesh bowling coach Shaun Tait resigns) उन्होंने बोर्ड, खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों के साथ मजबूत संबंध बनाए और बांग्लादेश के क्रिकेट समुदाय के साथ काम करने का अनुभव काफी सकारात्मक रहा। टैट ने कहा कि वह बांग्लादेश में बिताए गए समय को हमेशा याद रखेंगे।

परिवार को समय देने का फैसला, भविष्य में वापसी के संकेत

शॉन टैट ने स्पष्ट किया कि फिलहाल उनका ध्यान अपने परिवार पर केंद्रित रहेगा। उन्होंने कहा कि वर्षभर चलने वाली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की जिम्मेदारियों के कारण वह अपने छोटे बच्चों और परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे। इसी वजह से उन्होंने पूर्णकालिक कोचिंग भूमिका से पीछे हटने का फैसला किया है। हालांकि उन्होंने यह भी संकेत दिया कि भविष्य में बांग्लादेश क्रिकेट से उनके रिश्ते पूरी तरह समाप्त नहीं होंगे।

टैट ने कहा कि बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) और दूसरे मौकों में वह भविष्य में फिर से देश के क्रिकेट से जुड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में भविष्य की संभावनाओं को लेकर कुछ भी निश्चित नहीं कहा जा सकता, लेकिन फिलहाल परिवार उनकी प्राथमिकता है।

पाकिस्तान को घर और बाहर दी शिकस्त

उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धियों में बांग्लादेश की पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक 2-0 टेस्ट श्रृंखला जीत को माना जा रहा है। इस दौरान बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई। (Bangladesh bowling coach Shaun Tait resigns) टैट लगातार इस बात पर जोर देते रहे कि बांग्लादेश को अपनी तेज गेंदबाजी को टीम की सबसे बड़ी ताकत के रूप में विकसित करना चाहिए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

शॉन टैट इससे पहले पाकिस्तान और अफगानिस्तान क्रिकेट टीमों के गेंदबाजी कोच भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में चिटगांव किंग्स फ्रेंचाइजी के साथ भी काम किया था। उनकी विदाई के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने नए कोच की तलाश शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पूर्व तेज गेंदबाज तल्हा जुबैर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी घरेलू सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए अंतरिम गेंदबाजी कोच नियुक्त किया जा सकता है। गौरतलब है कि बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला 9 जून से ढाका में शुरू होने वाली है।

इन्हें भी पढ़ें:-

फ्रांस, स्विटजरलैंड और अमेरिका की तरह शिलांग में बनेगा ‘हाई अल्टीट्यूड ट्रेनिंग सेंटर’

काठमांडू कलिंग साहित्य महोत्सव में जुटेंगे नेपाल और भारत के सांस्कृतिक, साहित्यिक दिग्गज

अल नीनो के असर से निपटने में सुरक्षा कवच बनेगा दालों का रिकॉर्ड भंडार: अधिकारी

कोहली मांसपेशियों में खिंचाव के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला से बाहर

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown