Mungeli Double Death Case: प्रेम कहानी या कोई साजिश? एक ही घर में मिले महिला-पुरुष की लाश, मंजर देख पुलिस के भी उड़ गए होश
Mungeli Double Death Case: प्रेम कहानी या कोई साजिश? एक ही घर में मिलीं दो लाशें, घर के अंदर का मंजर देख पुलिस के भी उड़ गए होश
Mungeli Double Death Case /Photo Credit: IBC24
- मुंगेली के पटपरहा गांव में एक ही घर से महिला और पुरुष के शव बरामद
- पुरुष का शव फांसी के फंदे पर मिला, महिला की मौत के कारणों की जांच जारी
- प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला होने की आशंका, पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी
Mungeli Double Death Case: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में एक ही घर के भीतर महिला और पुरुष की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया है। पूरा मामला खुड़िया वन क्षेत्र के पटपरहा गांव का है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा मौत का राज
Mungeli Double Death Case जानकारी के मुताबिक घर के भीतर 50 वर्षीय संतराम बैगा की लाश फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली, तो वहीं 40 वर्षीय रामकली की लाश भी बरामद की गई है। आशंका जताई जा रही है कि रामकली की मौत जहर का सेवन करने की वजह से हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों की मानें तो पूरा मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने मौत को गले लगा लिया है। खुड़िया पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह और पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।
ये भी पढ़ें
- Raipur Cyber Crime: राजधानी में शेयर ब्रोकर हुआ ठगी का शिकार, शातिरों ने WhatsApp से ऐसे ठगे 85 लाख रुपए, तरीका उड़ा देगा होश
- Chhattisgarh Me APK File Scam: सावधान! शादी का कार्ड समझकर खोली APK फाइल, चंद मिनटों में खाली हो गया बैंक अकाउंट, ठगों ने राजधानी में 356 लोगों को बनाया निशाना
- Muzaffarpur Hospital Fire News: बढ़ता जा रहा है दर्दनाक हादसे का आंकड़ा, पूरे इलाका सदमे में, अब तक पांच लोगों ने तोड़ा दम, घटना को लेकर सीएम भी हुए भावुक
- Flex Fuel Car Launched: पेट्रोल की टेंशन खत्म? Maruti Wagon R अब नए अंदाज में आई सामने, अब इथेनॉल पर भी चलेगी और बचाएगी ईंधन का खर्च!
- HIV Positive Cases in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिले 50 से अधिक HIV संक्रमित मरीज, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पूरे प्रदेश में होगी जांच, पिछले 9 साल के आंकड़े देखकर उड़ जाएंगे होश

Facebook


