बेंगलुरु एफसी ने चेन्नइयिन एफसी पर 2-1 की जीत के साथ अपने अभियान का समापन किया
बेंगलुरु एफसी ने चेन्नइयिन एफसी पर 2-1 की जीत के साथ अपने अभियान का समापन किया
चेन्नई, 16 मई (भाषा) बेंगलुरु एफसी ने शनिवार को चेन्नइयिन एफसी पर 2-1 की जीत के साथ इंडियन सुपर लीग 2025-26 अभियान का समापन किया।
रेयान विलियम्स और सर्टो वोर्निलन कॉम ने बेंगलुरु के लिए गोल किए, जबकि डेनियल चिमा चुक्वु ने पहले हाफ में मेजबान टीम के लिए एक गोल दागा।
इस परिणाम के साथ बेंगलुरु एफसी 13 मैचों में 23 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है, जबकि चेन्नइयिन ने नौ अंकों के साथ 13वें स्थान पर अपना लीग अभियान समाप्त किया।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता

Facebook


