भुल्लर मोरक्को में संयुक्त 27वें स्थान पर पहुंचे
भुल्लर मोरक्को में संयुक्त 27वें स्थान पर पहुंचे
रबात (मोरक्को), 14 जून (भाषा) भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर ने तीसरे दौर में अच्छा प्रदर्शन किया जिससे वह 20 लाख अमेरिकी डॉलर इनामी इंटरनेशनल सीरीज मोरक्को में संयुक्त 27वें स्थान पर पहुंच गए।
चार बार के एएम ग्रीन आईजीपीएल विजेता और 11 बार के एशियन टूर चैंपियन ने चार अंडर 69 का स्कोर बनाया। उन्होंने पहले दो दौर में 70-74 का स्कोर बनाया था।
करणदीप कोचर ने तीसरे दौर में दो अंडर 71 का कार्ड खेला और वह तीन दौर के बाद चार अंडर के कुल स्कोर के साथ संयुक्त 43वें स्थान पर हैं।
एक अन्य भारतीय खिलाड़ी अजीतेश संधू (74) का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा और वह संयुक्त 25वें स्थान से संयुक्त 47वें स्थान पर खिसक गए।
इस बीच दो बार के मास्टर्स चैंपियन बुब्बा वॉटसन ने अपनी बढ़त बनाए रखी। उनका कुल स्कोर 15 अंडर है।
भाषा
पंत आनन्द
आनन्द

Facebook


