MTV Roadies Ahijeet Dipke Viral Video : रोडीज़ के सेट पर रघु राम ने सरेआम दी अभिजीत दीपके को गाली? सोशल मीडिया पर लीक हुआ वीडियो, जानें क्या है इस बवाल का असली सच
MTV Roadies के एक पुराने वायरल वीडियो को लेकर दावा किया गया कि रघु राम ने अभिजीत दीपके को ऑडिशन से बाहर निकाल दिया था। अब रघु राम ने इस दावे को फेक बताते हुए सफाई दी है, जबकि अभिजीत दीपके ने भी मजेदार प्रतिक्रिया देकर अफवाहों पर विराम लगा दिया।
MTV Roadies Ahijeet Dipke Viral Video / Image Source ; X
- MTV Roadies का पुराना ऑडिशन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल।
- दावा किया गया कि रघु राम ने अभिजीत दीपके को गाली देकर शो से बाहर निकाला था।
- वायरल वीडियो को लेकर इंटरनेट पर छिड़ी बहस।
एंटरटेनमेंट डेस्क : MTV Roadies Ahijeet Dipke Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों MTV Roadies का एक पुराना ऑडिशन क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि शो के पूर्व जज रघु राम ने कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को गाली दी थी और उन्हें शो से बाहर निकाल दिया था। अब इस वायरल वीडियो पर खुद रघु राम ने सामने आकर सफाई दी है और इस दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए वीडियो शेयर करने वालों का मजाक उड़ाया है।
” आज के बाद मुझे अपनी जिंदगी में कभी नजर मत आना”
Cockroach Janta Party वायरल क्लिप में रघु राम एक कंटेस्टेंट के साथ बहस के दौरान अपना आपा खोते हुए नजर आ रहे हैं और उससे कह रहे हैं, ‘आज के बाद मुझे अपनी जिंदगी में कभी नजर मत आना।’ इस पर कंटेस्टेंट उन्हें समझाने की कोशिश करते हुए कहता है, ‘सर गलती तो बताइए।’ इंटरनेट पर लोगों ने दावा कर दिया कि वह कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि अभिजीत दीपके थे।
क्या है ट्रेंडिंग वीडियो का सच ?
इस अफवाह पर विराम लगाते हुए रघु राम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया और लिखा:”तो क्या मैंने सच में @cockroachjantaparty के फाउंडर @abhijeetdipke को गाली दी और उन्हें #Roadies के ऑडिशन से बाहर निकाल दिया? ‘ट्रेंडिंग’ वीडियो के पीछे का सच क्या है?”
“तुम्हारी कॉकरोचों से यार कितनी फटी है..”
MTV Roadies Old Audition Viral Video रघु ने वीडियो में आगे कहा कि यह ट्रेंडिंग वीडियो पूरी तरह से फेक है और वह अपनी जिंदगी में कभी भी अभिजीत दीपके से नहीं मिले हैं। वीडियो फैलाने वालों पर तंज कसते हुए रघु ने कहा, “तुम्हारी कॉकरोचों से यार कितनी फटी है… झूठ बोलकर तुम उसकी बात को काटने की कोशिश करोगे? तुम्हारे पास बोलने के लिए कुछ भी नहीं है, सच में?”Abhijeet Dipke Roadies Audition रघु राम की इस सफाई के तुरंत बाद खुद अभिजीत दीपके ने भी इस पर मजेदार रिएक्शन दिया। उन्होंने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “मैं तब स्कूल में था।”
View this post on Instagram
इन्हें भी पढ़ें :
- Aaj Ka Panchang 14 June 2026 : पितरों को खुश करने और संकटों को काटने का सबसे बड़ा दिन, 14 जून के पंचांग की ये गुप्त बातें बदल देंगी आपकी किस्मत
- Whatsapp Web Down News : चैट्स गायब, सिंकिंग फेल! इंटरनेट नहीं, WhatsApp Web हुआ डाउन,हजारों यूज़र्स परेशान, जानें क्या है वजह
- Gwalior Tighra Dam Accident : 8 दोस्तों की वो आखिरी पिकनिक… तिघरा डैम में दो मेडिकल छात्रों के साथ जो हुआ, सुनकर कांप जाएगी रूह

Facebook


