बीजेडी की योजना ओड़िशा में क्रिकेट और फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित कराने की

बीजेडी की योजना ओड़िशा में क्रिकेट और फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित कराने की

बीजेडी की योजना ओड़िशा में क्रिकेट और फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित कराने की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: January 24, 2021 3:52 pm IST

भुवनेश्वर, 24 जनवरी (भाषा) बीजू जनता दल (बीजेडी) ने गांवों में अपने आधार को मजबूत करने के लिये पंचायत से जिला स्तर तक फुटबॉल और क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने की योजना बनायी है।

सत्तारूढ़ पार्टी सूत्रों ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

भारतीय जनता पार्टी राज्य के आंतरिक क्षेत्रों में बढ़त बना रही है। इसलिये बीजेडी ने राज्य के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्र में अपने प्रभाव को फिर बढ़ाने की कोशिश में टूर्नामेंट आयोजित करने की योजना बनायी है।

बीजेडी का युवा और छात्र संघ इन टूर्नामेंट का आयोजन करायेगा।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में