चेल्सी ने विश्व कप विजेता एमिलियानो मार्टिनेज को एस्टन विला से तीन साल के अनुबंध पर जोड़ा

चेल्सी ने विश्व कप विजेता एमिलियानो मार्टिनेज को एस्टन विला से तीन साल के अनुबंध पर जोड़ा

चेल्सी ने विश्व कप विजेता एमिलियानो मार्टिनेज को एस्टन विला से तीन साल के अनुबंध पर जोड़ा
Modified Date: August 30, 2026 / 04:07 pm IST
Published Date: August 30, 2026 4:07 pm IST

लंदन, 30 अगस्त (एपी) चेल्सी ने अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज को टीम में शामिल करने की आधिकारिक घोषणा की है।

इंग्लैंड के इस क्लब ने बताया कि 2022 में विश्व कप जीतने वाले 33 वर्षीय मार्टिनेज ने तीन साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं और वह एस्टन विला से चेल्सी में शामिल हुए हैं।

मार्टिनेज ने कहा, ‘‘मेरे और मेरे परिवार के लिए चेल्सी आना आसान फैसला था और मैं बेहद खुश हूं। मुझे शुरुआत करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यहां सफल होना चाहता हूं। मैं जो भी करता हूं उसमें जीतना चाहता हूं और यही सोच इस फुटबॉल क्लब में भी लाना चाहता हूं क्योंकि यह खिताब जीतने वाला क्लब है। इसलिए मुझे लगता है कि यह अच्छा तालमेल है।’’

मार्टिनेज के जेवियर अलोंसो की टीम में शुरुआती गोलकीपर की जिम्मेदारी संभालने की उम्मीद है। चेल्सी के प्रीमियर लीग के शुरुआती मुकाबले में फुलहम के खिलाफ रॉबर्ट सांचेज फिर संघर्ष करते नजर आए थे।

एस्टन विला ने इस महीने की शुरुआत में पार्मा से अमेरिका में जन्मे जापान के गोलकीपर जियोन सुजुकी को टीम में शामिल किया था जिससे मार्टिनेज के क्लब छोड़ने का रास्ता साफ हुआ।

मार्टिनेज 2021 से अर्जेंटीना के नियमित शुरुआती गोलकीपर हैं और अब तक देश के लिए 67 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने अर्जेंटीना को 2021 और 2024 में कोपा अमेरिका खिताब दिलाने में मदद की तथा इस साल विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाली टीम का भी हिस्सा रहे।

मार्टिनेज ने 2023 और 2024 के बेलोन डिओर समारोह में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर को दी जाने वाले याशिन ट्रॉफी जीती।

एपी सुधीर नमिता

नमिता


लेखक के बारे में