Chhattisgarh Congress Leader Attack: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, इस BJP नेता पर हमला करवाने का आरोप, 15 से ज्यादा बदमाश घर में घुसे फिर….पत्नी को भी नहीं छोड़ा
Chhattisgarh Congress Leader Attack: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, इस BJP नेता पर हमला करवाने का आरोप, 15 से ज्यादा बदमाश घर में घुसे फिर....पत्नी को भी नहीं छोड़ा
Chhattisgarh Congress Leader Attack: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, इस BJP नेता पर हमला करवाने का आरोप, 15 से ज्यादा बदमाश घर में घुसे फिर....पत्नी को भी नहीं छोड़ा /image: Social Media
- अंबिकापुर में कांग्रेस नेता गुरुप्रीत सिंह सिद्धू के घर में घुसकर 15-20 बदमाशों ने कथित तौर पर हमला किया
- हमले में कांग्रेस नेता की आंख में चोट आई है
- सिद्धू ने भाजपा नेता पर हमला करवाने का आरोप लगाया, जबकि भाजपा नेता ने आरोपों से साफ इनकार किया है
अंबिकापुर। Chhattisgarh Congress Leader Attack: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कांग्रेस नेता गुरुप्रीत सिंह सिद्धू ( Gurpreet Singh Sidhu Attack) पर जानलेवा हमला किया गया है। आरोप है कि दर्रीपारा इलाके में देर रात 15–20 बदमाशों ने घर में घुसकर कांग्रेस नेता और उनकी पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में गुरुप्रीत घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
कांग्रेस नेता के आंख में लगी चोट (Ambikapur Congress Leader Attack)
Chhattisgarh Congress Leader Attack मिली जानकारी के अनुसार, मामला मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा इलाके का है, जहां कांग्रेस नेता गुरुप्रीत सिंह सिद्धू के घर में शनिवार की देर रात 15–20 बदमाशों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला किया है। हमले में कांग्रेस नेता के आंख में चोटें आई हैं। घटना के बाद परिवार के लोगों में भी डर का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कांग्रेस नेता को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया
बीजेपी नेता पर हमला कराने का आरोप ( Congress Leader Attacked)
वहीं कांग्रेस नेता गुरुप्रीत सिंह सिद्धू ने भाजपा नेता पर सूर्य प्रकाश साहू पर हमला कराने का गंभीर आरोप लगाया है। सिद्धू का कहना है कि पुरानी राजनीतिक रंजिश के चलते उन पर हमला करवाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर भाजपा नेता के खिलाफ किए जा रहे पोस्ट को लेकर उनके ऊपर शक जताया जा रहा था। इसी वजह से शनिवार को भाजपा नेता के समर्थक उनके घर पहुंचे और मारपीट की।
भाजपा नेता ने आरोप से किया इंकार
इधर भाजपा नेता सूर्य प्रकाश साहू (BJP Leader Suryaprakash Sahu) ने हमले के आरोप से किया इंकार किया है और झूठा आरोप लगाने की बात कही है। उनका कहना है कि दोनों के बीच चुनाव के समय रंजिश थी जिसे लेकर ये आरोप लगाया जा रहा है।
Chhattisgarh Congress Leader Attack फ़िलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच करते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है, आस-पास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे है, ताकि आरोपियों की जल्द पहचान हो सकें।
अंबिकापुर: कांग्रेस नेता और उनकी पत्नी पर हमला#Ambikapur | #Chhattisgarh | Ambikapur Congress Leader Attack | Guru Preet Singh Sidhu https://t.co/K7OFG9VSug
— IBC24 News (@IBC24News) August 30, 2026
ये भी पढ़ें
- Flood Alert in Nepal: नेपाल में फिर प्रलय का अलर्ट! इन जिलों में चेतावनी जारी, अब तक 675 मौतें, जानें ताजा हालात
- Chhattisgarh IFS Transfer: IFS विवेक आचार्य को राज्य सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें कहां हुई नई पोस्टिंग, देखें आदेश
- Chhattisgarh Me Aaj Kahan Barish Hogi: रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत कई जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, इन इलाकों में 2 सितंबर तक अलर्ट जारी, पढ़ें IMD की चेतावनी

Facebook


